यदि हमे अपने भविष्य एवं अपने भारतवर्ष को अन्य देशों के मुकाबले बेहतर बनाना है तो हमें अपने एजुकेशन सिस्टम पर अच्छा खासा खर्च करना होगा। हमें अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ अपने curriculum को भी अपग्रेड करना होगा। जहाँ एक तरफ लगभग सभी देश अपनी शिक्षा व्यवस्था को एक अलग ही मुकाम पर पंहुचा रहे हैं तो वही हम भारतीय काफी पिछड़े हुए है।
हाल ही में एक रिपोर्ट में यह दवा किया गया था की चीन जो की हमारा पड़ोसी और अर्थव्यवस्था के मामले में एक rival country है उसने अपने यहाँ A-I यानी artificial intelligence को स्कूली शिक्षा में अनिवार्य कर दिया है। यह तो बस एक शुरुआत है और जल्दी ही यह देश अन्य योजनाओं के साथ अपनी एजुकेशन सिस्टम को अन्य विकसित देशो के मुकाबले और भी बेहतर बनाने वाला है।
दोस्तों आज हम यदि अपने भारतवर्ष में नजर डाले तो हमें लिमिटेड मात्रा में ही अपने मनमुताबिक एडुकेशन्स एवं सब्जेक्ट मिल पता है। यही कारण है की हम ज्यादातर भारतीय विदेशो में पढ़ाई पूरी करने के उद्देश्य से उनके देशो की बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटीज से डिग्री प्राप्त करने जाते है।
यदि आपको भी विदेशो के बड़े बड़े college से डिग्री हासिल करना चाहते है तो आपको यह ब्लॉग जरूर पढ़ना चाहिए। इस ब्लॉग में मैं आपको US F1 visa जो की स्टूडेंट वीसा के नाम से जाना जाता है उसके बारे में बताऊंगा। यह ब्लॉग न सिर्फ एक भारतीय बल्कि दुनिया के सभी देशों के बच्चो के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है तो ध्यान से इसे पढ़ें।
अमेरिकी F1 वीसा क्या है ? | What is US F1 visa | student visa usa | f 1 visa usa | international student visa usa | f1 student visa usa
US F1 visa एक स्टूडेंट वीसा है जिसका प्रयोग दुनियाभर के student अपनी पढ़ाई पूरी करने के उद्देश्य से अमेरिका में आते है। यदि आप भी यह visa प्राप्त करना चाहते है तो आपको अमेरिका के किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना होगा।
Admission के बाद आपके visa की formality आपके कॉलेज या यूनिवर्सिटी खुद करेगी। इस वीसा की सबसे खास बात यह है की इस visa के मदद से न सिर्फ आप अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे बल्कि आप इस degree की मदद से जॉब भी प्राप्त कर पाएंगे।
अमेरिकी F1 वीसा की पात्रता | student visa usa requirements | us study visa requirements | us f1 visa requirements
यदि आप भी चाहते है की अमेरिकी F1 वीसा बिना किसी देर को आपको टाइम से मिल जाए तो आपको कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना होगा। चूँकि आप अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने जा रहे तो आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखना है की आपको वहां सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई करने जाना है जॉब प्राप्त करने नहीं। अन्यथा आपका वीसा तुरंत की कैंसिल कर दिया जाता है और है एक बात और पढ़ाई के साथ साथ आप वहां पर पार्ट टाइम जॉब जरूर कर सकते है।
आइये जानते है अमेरिकी F1 वीसा को प्राप्त करने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज एवं जानकरी होनी चाहिए जिससे बिना किसी बाधा के इस वीसा को प्राप्त कर सके और अपनी विदेश में पढ़ाई पूरी करने के सपने को साकार कर सकें।
Read more : ग्रीन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी | US permanent resident card
1. आपको एक पाठ्यक्रम में पंजीकृत होना चाहिए | f1 student visa usa | study visa usa requirements
यह सबसे पहला एवं सबसे महत्वपूर्ण चरण है। सबसे पहले आपको यह decide करना है की आपको अमेरिका की university से कौन सी एवं किस प्रकार की डिग्री की जरुरत है।
एक बार जब अपनी डिग्री का चुनाव कर लें तो फिर उसके बाद अमेरिका के उन university एवं collage के बारे में internet पर ढूंढे एवं यह देखें की वह यूनिवर्सिटी क्या इस डिग्री को प्रदान करता है ? यदि यह डिग्री वह कॉलेज या यूनिवर्सिटी प्रदान करता है तो कितनी फीस लगेगी ? कितने दिनों में यह डिग्री पूरा होगा ? इत्यादि बातों की जाँच पड़ताल पहले ही करे लें। कई बार ऐसा होता है की हम उस कॉलेज या university के बारे में जाँच पड़ताल नहीं करते है और अपने कीमती समय और पैसे दोनों ही बर्बाद कर देते है तो इस बात का खास ख्याल रखें।
एक बार जब आप उस कॉलेज या यूनिवर्सिटी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें तब उस कॉलेज में उस डिग्री को पूरा करने या फिर एडमिशन के लिए अप्लाई करें। कुल मिलकर यदि आपके पास अमेरिका के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से registration किया है तो आप US F1 visa के लिए eligible है।
Read more : अमेरिका L1 वीसा क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें ? US L1 visa
2. अमेरिकी F1 वीसा के लिए आवेदन देना | apply for student visa usa | apply for f1 visa usa | student visa usa application
कॉलेज या यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन या एडमिशन के बाद आपको अमेरिका के Official website यानी state department पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आपको apply now पर क्लिक करना होगा और साथ ही साथ विदेशी छात्र सलाहकार द्वारा जारी I-20 form प्राप्त करना होगा और उसे भरकर upload भी करना होगा। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है उम्मीद करते है की आप यह काम कर पाएंगे।
Read more : अमेरिकी लाटरी सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी
3. वित्तीय प्रमाणपत्र | f1 visa courses in usa
संयुक्त राज्य अमेरिका एक खर्चीला देश है यहाँ पर लाइफ स्टाइल से लेकर व्यापार, पढ़ाई एवं पर्यटन सभी कुछ महंगा है। इस पर से इस देश की करेंसी यानी मुद्रा यानी डॉलर जिसका आज का भाव 81.94 ₹ भारतीय रुपया है। यह सभी चीजे मिलकर इस देश को काफी महंगा बनती है इसीलिए इस देश में प्रवेश करने के पूर्व ही आपकी financial health चेक की जाती है की आप इस देश में survive कर पाते है की नहीं।
आप अमेरिका के किसी भी visa को प्राप्त करना चाहे तो आपको कही न कही Financial health दिखानी ही पड़ेगी। इसके लिए आप एक Financial health certificate जो की banks की तरफ से बनता है उसे अमेरिकी अधिकारीयों को दिखा सकते है। या फिर आप अपनी शैक्षणिक शुल्क, आवास, और जीवन व्यापन करने के लिए पर्याप्त financial resources को दिखाना होगा।
Read more : ग्रीन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी
4. विदेशी छात्र स्वास्थ्य बीमा | get f1 visa in usa
जैसा की मैंने ऊपर ही बताया की अमेरिका के खर्चीला देश है तो यहाँ पर आपको आने से पहले ही आपको अपने स्वास्थय का बीमा करवा लेना होगा। चूँकि यहाँ पर hospital का खर्चा ही इतना ज्यादा हो जाता है की इसे afford करना बेहद मुश्किल होता है इसके आलावा हॉस्पिटल के छोटे मोठे खर्चो से भी बचा सकते हैं।
छात्र स्वाथ्य बीमा के लिए आप किसी भी insurance company से अपना बीमा करवा सकते है। यह बीमा ना सिर्फ आपके स्वस्थ्य बल्कि आपके family को भी चिंतामुक्त कर देगी और आप बड़े आराम से अमेरिका में पढ़ाई कर सकेंगे।
Read more : बजाज एलाइंज़ ट्रेवल इन्शुरन्स क्या है ? और इसे कैसे खरीदें ?
F1 वीज़ा की प्रक्रिया | student visa usa process | get student visa for usa
तो ये बात हो गयी पात्रता की आइये अब बात करते है की आखिरकार यह पूरी प्रक्रिया क्या है ? हमें किस प्रकार से यह वीसा मिलेगा ? आइये जानते है US F1 visa के सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में :
सबसे पहले आपको अमेरिका के आधिकारिक वेबसाइट यानी state department पर जाना होगा और वहां पर आवेदन देना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपने आवेदन फॉर्म, आवेदक की जानकारी, वित्तीय प्रमाण, और विदेशी छात्र स्वास्थ्य बीमा के बारे में सही और सटीक जानकारी देनी होगी।
इस जानकारी को देने के पश्चात आपका एक interview होगा जिसमे आपसे आपकी शैक्षणिक योग्यता, वित्तीय संपन्नता, और अमेरिका में अध्ययन करने के उद्देश्य के बारे में प्रश्न पूछे जाते है। तो ध्यानपूर्वक अपने सभी educational certificate को साथ रख लेवें और अधिकारियों के मांगने पर उन्हें अपना प्रमाणपत्र को जरूर दिखाएँ।
इस छोटी सी इंटरव्यू के बाद आप एक बार फिर से इंटरव्यू होगा जहाँ पिछले बार आपसे आपकी शैक्षणिक योग्यता, वित्तीय संपन्नता, और अमेरिका में अध्ययन करने के उद्देश्य के बारे में प्रश्न पूछे जाते है, तो वही इस बार आपसे US F1 visa के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे। इस इंटरव्यू के लिए आपको अपने देश के राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास या कॉन्सुलेट में जाना होगा। इस इंटरव्यू के दौरान आपको अपने educational certificate या दस्तावेज़, और वित्तीय प्रमाण पत्र इत्यादि जानकारी को प्रस्तुत करना होता है।
एक बार जब यह सारी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो जाये तो आपको जल्द ही US F1 visa मिल जाता है। इस वीसा को प्राप्त करने बाद आपको स्टाम्प लगवाना होगा और अपने passport के साथ अमेरिका के लिए रवाना होना होगा।
Read more : पासपोर्ट क्या है और हमें इसकी जरूरत क्यों पड़ती है ?
अमेरिकी F1 वीसा की फीस कितनी लगती है | cost for student visa usa | extending f1 visa in usa
खर्च के प्रकार | शुल्क |
---|---|
आवेदन शुल्क | $160 से $190 तक |
SEVIS शुल्क | $350 |
वीज़ा इंटरव्यू का खर्च | $160 |
University Degree Fee | यह फीस विश्वविद्यालय और कॉलेज के आधार पर भिन्न हो सकती है |
Life style | यह लागत आपके रहने के स्थान और जीवनशैली पर भी निर्भर करेगी। |
स्वास्थ्य बीमा | आपके इन्शुरन्स कंपनी और इसमें कौन सा प्लान आपने लिए है इस बात पर निर्भर करेगा |
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास का पता [US embassy in India]
अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास का पता [Indian embassy in US]
निष्कर्ष | Conclusion
विदेशो में पढ़ना हर किसी का सपना होता है लेकिन हर कोई यह सपना पूरा नहीं कर पता है उसकी ढेर सारी वजहें है। इस वजह में सबसे बड़ी वजह है पैसा या संसाधन की कमी। दोस्तों इस ब्लॉग में मैंने US F1 visa क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें ? इसके बारे में रोचक एवं महत्वपूर्ण बात बताई है। उम्मीद करता हूँ की यह ब्लॉग आपके काम आएगा। यदि इस ब्लॉग में कोई त्रुटि रह गयी हो या फिर कोई चीज छूट गयी हो तो कृपया इसे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।
धन्यवाद !
Read more : ग्रीन कार्ड प्राप्त होने के बाद अमेरिकी नागरिकता लेने के लिए कहाँ और कैसे अप्लाई करें ?
सवाल जवाब | Some FAQ
US F1 visa एक स्टूडेंट वीसा है जिसका प्रयोग दुनियाभर के student अपनी पढ़ाई पूरी करने के उद्देश्य से अमेरिका में आते है।
2 Years
समय सीमा के पहले ही आवेदन करना चाहिए
$160 से $190 तक
इसके लिए आप इस ब्लॉग को दोबारा पढ़ें
Read more :
- पुलिस क्लीरेंस सर्टिफिकेट क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें | PCC form
- अपनी पहली हवाई यात्रा को बनाये और भी यादगार
- विदेश यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान | Foreign trip precautions
- जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर
- यात्रा करते समय कुछ सावधानियां
- जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर
- ब्रिटेन और अमेरिका वीसा के लिए आवश्यक दस्तावेज