जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

क्या आपने कभी हवाई जहाज में यात्रा की है ? यदि की होगी तो आपको पता होगा की इनमे यात्रियों के बैठने के लिए अलग अलग क्लास या कक्ष बने होते है।

जिस प्रकार से हमारे यहाँ पर भारतीय रेल में सफर के लिए हम अपनी सुविधानुसार इन क्लास को चुनते है उसी प्रकार से जब हम हवाई जहाज में यात्रा करते है तो हमें अपनी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हवाई जहाज के विभिन्न क्लास को चुनते है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले है की यदि आप पहली बार हवाई यात्रा कर रहे है तो आपको फ्लाइट क्लास के बारे में जानना बेहद जरुरी है।

क्यूंकि इसी जानकारी के अनुसार आप अपनी हवाई यात्रा के टिकट को खरीदेंगे और अपनी सुविधानुसार सीट पाकर अपनी यात्रा को एक यादगार लम्हों में शामिल करेंगे।

1. फ्लाइट क्लास क्या होता है ? [What is Flight class]

भारत सहित पुरे विश्वभर में कई एयरलाइन्स अपनी सुविधाएँ अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाती है।

ये एयरलाइन्स इन सुविधाओं को अलग-अलग क्लास या कक्षा के माध्यम से सुनिश्चित करती है। इसे ही फ्लाइट क्लास के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थिति नीचे दिए गए चित्र के अनुसार होती है।

जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

फ्लाइट क्लास मुख्यतः 4 प्रकार का होता है। लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ तीन ही प्रकार के फ्लाइट क्लास को जानते है। तो आइये जानते है इन फ्लाइट क्लास के अंतर को –

फर्स्ट क्लास फ्लाइट
[First class flight]
प्रीमियम इकॉनमी क्लास फ्लाइट
[Premium economy class flight]
बिज़नेस क्लास फ्लाइट
[Business class flight]
इकॉनमी क्लास फ्लाइट
[Economy Class]

इसे पढ़ें – हवाई यात्रा के समय कुछ प्रमुख सावधानियां

1.1 फर्स्ट क्लास फ्लाइट [First class flight in Hindi]

फर्स्ट क्लास एक ऐसी क्लास है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता है, इसका प्रमुख कारण है – अत्यधिक महंगा होना

इस क्लास का उपयोग मुख्यतः बड़े बिजनेसमैन, अभिनेता, राजनेता, एवं अन्य प्रकार की मशहूर हस्तियां करती है। यह क्लास अन्य दोनों क्लास से काफी बेहतर होती है।

इसमें दिए जाने वाली सुविधाएं किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होती है। जैसे की भोजन, बिस्तर एवं अन्य मनोरंजन के साधन।

इन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति खुद किसी ना किसी फाइव स्टार होटल से जुड़े होते है। इसमें आप अपने मनपसंद खाद्य पदार्थ को चुन भी सकते है।

हवाई यात्रा

फर्स्ट क्लास में आपको इतनी जगह मिलती है की आप इसमें सो भी सकते है। इसके आलावा आपको विंडो सीट भी उपलब्ध करवाई जाती है।

फर्स्ट क्लास आपकी प्राइवेसी को बनाये रखने एवं उन्हें सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ही बनाये जाते है। यही कारण है की ज्यादातर बड़े लोग इस क्लास का उपयोग करते है।

इसके आलावा जब कभी भी इस क्लास के लिए टिकट खरीदते है तो आपके लिए एक अलग से काउंटर बनाया जाता है जहाँ से आपको प्रवेश मिलता है।

वही प्लेन के उतरने के बाद आपको सबसे पहले उतरने का न्योता दिया जाता है जिससे आप अपने आप को अन्य यात्रियों के अपेक्षा ज्यादा सम्मानित भी महसूस करते है।

First class Ticket Price – From Delhi to London = 2- 3 Lac Rs

1.2 बिज़नेस क्लास फ्लाइट [Business class flight in Hindi]

बात करें बिज़नेस क्लास फ्लाइट की तो इसमें आपको जो सुविधाएँ दी जाती है वह फर्स्ट क्लास फ्लाइट से कम और इकॉनमी क्लास से ज्यादा होती है।

इस क्लास में आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ख़ास ख्याल रखा जाता है।

बात करें इसमें मिलने वाली सुख सुविधाओं की तो इसमें आपको 5 स्टार होटल व्यंजन के साथ साथ कुछ अन्य पेय पदार्थ भी परोसे जाते है। वही आपके आरामदायक सफर के लिए चौड़े सीटों का भी प्रबंध किया जाता है।

बिज़नेस क्लास फ्लाइट का प्रयोग अकसर अभिनेता एवं बिजनेसमैन ही करते है।

चूँकि इस क्लास का टिकट शुल्क काफी ज्यादा होता है इसलिए ज्यादातर लोग जो अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान देते है वही इसे खरीदते है।

बिज़नेस क्लास में आपको पर्याप्त लेग स्पेस यानी पैरों को रखने की जगह मिलती है जो आपके लम्बे सफर के दौरान किसी वरदान से कम नहीं होती है।

चूँकि इसमें हाई स्टैण्डर्ड के व्यक्ति ही यात्रा करते है तो इसमें शायद ही आपको किसी प्रकार का शोर-शराबा सुनाई दे। यदि कारण है की इसका प्रयोग विदेशो में सबसे ज्यादा होता है।

फ्लाइट के टिकट से लेकर आपके गंतव्य स्थान तक उतरने तक आपका खास ख्याल रखा जाता है। इस दौरान आपको फर्स्ट क्लास फ्लाइट के व्यक्तियों के जैसे हवाई अड्डे पर पहले उतरने का मौका दिया जाता है।

इन सभी तरीको से आपको कुछ ख़ास महसूस और फिर से बिज़नेस क्लास यात्रा करने के उद्देश्य से किया जाता है।

Business class Ticket Price – From Delhi to Dubai = 35 – 90 k Rs

1.3 प्रीमियम इकॉनमी क्लास फ्लाइट [Premium economy class flight In Hindi]

यह इकॉनमी क्लास फ्लाइट का एक उन्नत क्लास है जिसमे बिज़नेस क्लास से कम और इकॉनमी क्लास से बेहतर सुविधाएं दी जाती है।

यह क्लास फ्लाइट हमारे देश में शायद ही कोई एयरलाइन्स उपलब्ध करवाती हो लेकिन यदि आप विदेश में है और किसी भी एयरलाइन्स की सुविधा ले रहे तो संभव की आप इस सेवा से परिचित हो जाएँ।

यदि भविष्य में या फिर आपने इस सुविधा का लाभ उठाया है तो कमेंट में जरूर बताये की आपका अनुभव कैसा रहा ताकि अन्य लोग भी आपके अनुभव से सीख पाएं।

1.4 इकॉनमी क्लास फ्लाइट [Economy class flight in Hindi]

यह किसी भी एयरलाइन्स की सबसे कम सुविधा वाली क्लास होती है, तथा यह प्लेन का सबसे अंतिम छोर या पिछले हिस्से में स्थित होता है।

इकोनॉमी क्लास फ्लाइट में टिकट का प्राइस फर्स्ट क्लास और बिज़नेस क्लास से काफी कम होता है।

एक चीज़ तो मुझे सबसे घटिया लगी वह थी इसमें पर्याप्त लेग स्पेस का ना होना। यदि आप भी लम्बे कद के है तो आपको यह दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।

यात्रा

इसमें आपको चुनिंदा व्यंजन का स्वाद ही देखने को मिलेगा और साथ ही साथ कुछ पेय पदार्थ ही मिलेगा।

चूँकि यह क्लास सबसे छोटी और कॉम्पैक्ट होती है इसलिए इसमें आप अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ख्याल खुद रखना पड़ता है।

इसमें एक तरफ के रौ में तीन से चार सीटें होती है और तीनो ही सीटें उतनी चौड़ी और आरामदायक नहीं होती है जितनी की अन्य क्लास की होती है।

आपको मनोरंजन का ध्यान रखते हुए इसमें एक छोटी स्क्रीन दी जाती है और साथ ही साथ एक हेडफोन, मैगजीन इत्यादि चीज़े दी जाती है। यह काफी सिमित मात्रा में ही दी जाती है।

Economy class Ticket Price – From Delhi to Dubai = 5k Rs starts

2. फ्लाइट क्लास में अंतर [8 – Difference between First class, business class & Economy class]

आइये जानते है इन फ्लाइट क्लास के कुछ बेसिक अंतर को –

*Price are Delhi to Dubai

और पढ़ें –

3. सवाल जवाब [FAQ]

1. फ्लाइट क्लास कितने प्रकार की होती है ?

फ्लाइट क्लास मुख्यतः चार प्रकार का होता है। लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ तीन ही प्रकार के फ्लाइट क्लास को जानते है। फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास, प्रीमियम इकॉनमी क्लास एवं इकॉनमी क्लास

2. फर्स्ट क्लास फ्लाइट में किस सुविधा का ध्यान रखा जाता है ?

फर्स्ट क्लास फ्लाइट में मुख्यतः आपके प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ख़ास ख्याल रखा जाता है।

3. फर्स्ट क्लास फ्लाइट बेहतर है या फिर बिज़नेस क्लास फ्लाइट ?

यह आपके बजट और दुरी पर निर्भर करता है, लेकिन मोटा-माटी आप यह समझ ले की फर्स्ट क्लास में सुविधाएँ बेहतर मिलती है इकॉनमी क्लास की तुलना में।

4. फर्स्ट क्लास फ्लाइट का उपयोग मुख्यतः कौन लोग करते है ?

इसका इस्तेमाल राजनेता, अभिनेता एवं बड़े उद्योगपति करते है।

5. यदि मुझे इंग्लैंड जाना है तो मेरे लिए कौन सी फ्लाइट क्लास बेहतर रहेगी ?

इंग्लैंड एक यूरोपीय देश है और हम एशिया महद्वीप में रहते है। समय और दुरी के हिसाब से देखा जाये तो हम कह सकते है की आपको फर्स्ट क्लास सुविधा का इस्तेमाल करें।

4. निष्कर्ष [Conclusion]

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने यह जाना की फ्लाइट क्लास कितने प्रकार की होती है ?

उम्मीद करता हूँ की यह आर्टिकल आपके पहली हवाई यात्रा में जरूर लाभदायक सिद्ध होगा।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे उन व्यक्तियों से शेयर कीजिये जो अपनी पहली हवाई यात्रा करना चाहते है।

धन्यवाद !

2 thoughts on “जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर”

Leave a Comment