अमेरिका में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने फिरने के उद्देश्य से आते है। अमेरिका एक व्यस्त और विविधतापूर्ण देश है जो अपने प्रगति, कला, विज्ञान, और प्रौद्योगिकी में सभी देशो से अग्रणी है। यदि आप भी अमेरिका में घूमने फिरने या फिर आउटिंग करने की सोच रहे है तो आपको B1 और B2 वीसा की आवश्यकता होगी।
हमने पिछले ब्लॉग में B2 visa के बारे में गहनता से चर्चा की लेकिन आज के इस ब्लॉग में हम B1 और B2 दोनों ही वीसा के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और साथ ही यह जानने का प्रयास करेंगे की इन दोनों ही वीसा में क्या मुलभुत अंतर है। आपको कब B1 वीसा की जरुरत पड़ेगी और कब आपको B2 वीसा की जरुरत पड़ेगी ? इन दोनों ही बातों को आज हम अच्छे से जानेंगे।
B1 और B2 वीसा क्या होता है ? b1 and b2 visa usa
कई बार आपके मन में यह आया होगा की B1 और B2 वीसा हमे क्यों चाहिए ? क्या मैं केवल और केवल B1 वीसा ले लू तो क्या होगा ? या फिर B2 वीसा प्राप्त कर लूँ तो क्या होगा ? दोस्तों B1 और B2 यह दोनों ही वीसा संयुक्त रूप से दिए जा सकते है लेकिन यह आपके ऊपर यात्रा के उद्देश्यों पर निर्भर करता है।
B1 B2 Visa USA व्यवासायिक और पर्यटन उद्देश्यों के लिए दिया जाता है। आइये इन दोनों ही वीसा के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करते है।
US B1 visa | US B2 visa |
---|---|
इस वीसा का प्रयोग व्यापारिक गतिविधियों को करने के लिए होता है। इसमें बिज़नेस ट्रिप्स जो की कम्पनीज के जरुरी मीटिंग को अटेंड करने के लिए बेहद जरुरी होता है। | टूरिज्म या फिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस वीजा को दिया जाता है |
इस वीजा का प्रयोग व्यापार संबंधित समारोहों, संबंधों और संपर्कों के लिए भी प्रयोग में होता है। | यह वीज़ा आपको अमेरिका में पर्यटन करने की अनुमति देता है. |
इस वीसा का प्रयोग व्यापारिक यात्रा, वित्तीय मीटिंग्स, नये क्लाइंट ढूंढने के लिए हो सकता है. | इसका प्रयोग यात्रा के लिए या मित्रों और परिवार से मिलने के लिए भी हो सकता है. |
व्यापारिक संबंधों और परिवार के साथ यात्रा करने की अनुमति देता है. | पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने की अनुमति देता है. |
व्यापारिक या साक्षात्कारों के लिए USA में रहने की अनुमति देता है. | सिर्फ और सिर्फ पर्यटन के वजह से USA में रहने की अनुमति देता है. |
संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए इस वीसा का प्रयोग किया जाता है. | दोस्तों और परिवार के साथ यूएसए में घूमने का मौका देता है. |
Read more : अमेरिकी F-1 वीसा क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें ? | US f1 visa
B1 B2 Visa USA के लिए आवश्यक दस्तावेज़ | us b1 b2 visa requirements | american visa b1 b2 | american b1 visa requirements
तो ये तो बात हो गयी US B1 और B2 वीसा की। आइये अब यह जानने का प्रयास करते है की B1 और B2 वीसा को प्राप्त करने के लिए हमें कौन कौन से दस्तावेजों को सबमिट करना होगा या फिर किन किन दस्तावेजों की जरूरत हमें पड़ने वाली है ? आइये जानते है।
पासपोर्ट : यह दस्तावेजों की पहली सूचि में आता है क्यूंकि बिना किसके मदद के आप विदेश में दाखिल होने की सोच भी नहीं सकते है। जिस प्रकार से आधार डॉक्यूमेंट हमारी जीवन कुंडली को दिखता है उसी प्रकार से यह पासपोर्ट आपके नागरिकता के साथ साथ आपके ट्रेवल रिकार्ड्स की भी बात करता है।
तो अपना पासपोर्ट हमेशा अपने पास रखें। एक बात और जब कभी भी आप विदेश यात्रा के लिए निकले तो अपना पासपोर्ट का Renew Date जरूर देख लेवें और संभव तो इस तारीख को आगे भी बढ़वा लें तो ज्यादा बेहतर होगा।
Form DS 160 : यह एक बेहद महत्वपूर्ण फॉर्म है जिसको हर वह व्यक्ति भरता है जो बाहर या फिर विदेशी नागरिक होता है। इस फॉर्म में आपसे सम्बंधित बहुत सारी जानकारी मांगी जाती है। बिना इस फॉर्म को भरे आपको वीसा ही नहीं मिलेगा तो इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
फ़ोटो : जी हाँ फोटो, है तो छोटी सी बात लेकिन कई लोगों का फोटो सही से अपलोड नहीं होने पर वीसा ही कैंसिल हो जाता है। ध्यान रहे आपको अपने फोटो में कान और फेस एकदम सिद्ध में होना चाहिए और सबसे जरुरी बात फोटो का बैकग्राउंड यानी पिछला हिस्सा सफ़ेद होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ click करें।
वीज़ा फ़ीस : वीसा को अप्लाई करने के बाद आपको फीस पेमेंट करनी होगी उसके बाद जो कन्फोर्मशन पेज प्राप्त होगा उसका आप एक फोटोकॉपी निकलवा लें। यह डॉक्यूमेंट आगे वेरिफिकेशन में काम आएगा।
टिकट : यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। ध्यान रहे आपके आने एवं जाने की फ्लाइट टिकट अमेरिका में जाने के पूर्व ही बुक हो जानी चाइये। यह लगभग हर देश का नियम और कानून है। इसके आलावा आपको वहां कहाँ ठहरना है ? इस बात की भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए आपको होटल्स की बुकिंग्स को दिखाना होगा तभी काम बनेगा। तो इस बात खास ध्यान रखें। वित्तीय संबंधित दस्तावेज़ : अमेरिका एक काफी खर्चीला देश है यहाँ लगभग हर एक चीज काफी महंगे दामों पर मिलती है। यही वजह है की यहाँ जीवन व्यतीत करना काफी कठिन कार्य है। बस इसी बात को जानने के लिए अमेरिकन अफसर आपसे आपके financial document वगैरह की मांग करते है की ताकि वे सुनिश्चित कर सकें की आप अमेरिका में जीवन जी सकते है बिना किसी बाधा के।
Read more : ग्रीन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी | US permanent resident card
B1 B2 Visa USA प्राप्त करने की प्रक्रिया | us visa b1 b2 application form online | us visa b1 b2 documents required | apply for us b2 visa
महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को जानने के बाद अब बारी आती है की आखिर इस B1 B2 Visa USA को प्राप्त करने के लिए आवेदन देना कहाँ है ? क्या हमें इसके लिए अमेरिकन एम्बेसी जाना होगा ? या फिर हमें ऑनलाइन ही सब कुछ करना होगा ? तो आइये जानते है।
Step – 1 : सबसे पहले आपको U.S. Department of State की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले आपको B1 B2 Visa USA फॉर्म को भरना होगा जहाँ इसमें आपसे आपके बारे में तथा आपकी यात्रा के बारे में कुछ information मांगी जाएँगी। जिन्हे आपको सही जानकरी provide करनी होगी।
Step-2 : एक बार जब आप वीसा फॉर्म को भर लेवें तब उसके बाद बारी आती है B1 B2 Visa USA fees की। वीजा शुल्क को आप ऑनलाइन इसी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जमा कर सकते है और ऑफलाइन यानी की अमेरिकन एम्बेसी जाकर भी। तो choices आपकी है आप किसी भी माध्यम का चुनाव कर सकते है।
Step-3 : इसे आखिरी स्टेप या चरण भी कह सकते है। वीसा फीस के सबमिट होने के बाद आपको एक इंटरव्यू का तारीख दी जाती है। इस तारीख को आपको उपस्थित होकर इस वीसा के बारे में तथा अमेरिका क्यों घूमने आना चाहते है उसके बार में कुछ प्रश्न पूछे जाते है।
एक बार जब आपका यह इंटरव्यू सक्सेस्फुल हो जाता है तो आपको जल्दी ही ईमेल के जरिये सूचित कर दिया जाता है। आप चाहे तो अपने ईमेल से यह वीसा डाउनलोड करके उसपर अमेरिकन एम्बेसी का मुहर लगवा लेवें, और फिर अमेरिका के लिए उड़न भरें। हैं न कितना आसान और सरल तरीका B1 B2 Visa USA प्राप्त करने का।
Read more : अमेरिका L1 वीसा क्या है और इसे कैसे प्राप्त करें ? US L1 visa
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास का पता [US embassy in India]
अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास का पता [Indian embassy in US]
निष्कर्ष | us b1 b2 visa application form | b1 visa usa cost | us b1 b2 visa online application | apply us b1 b2 visa online
B1 B2 Visa USA में व्यापारिक और पर्यटन जैसी गतिविधियों को बढ़ने के लिए दिया जाता है, इसके साथ ही साथ आपको USA में निर्धारित समय अवधि को बिताने की अनुमति मिलती है। आपको वीज़ा प्राप्त करने के लिए USA के वाणिज्यिक और पर्यटनिक विभाग की Website पर आवेदन करना होगा।
आपको आवेदन देने के साथ साथ इंटरव्यू की भी तयारी करना बहुत जरुरी है। यही इंटरव्यू ही आपको बताएगा वीसा मिलेगा या नहीं ? यदि आपका वीज़ा मंजूर हो जाता है, तो आप USA में यात्रा कर सकते हैं और अपने Business trip या Tourism activity का आनंद ले सकते हैं।
तो दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हमने “B1 B2 visa USA क्या होता है ? एवं इसे कैसे प्राप्त करें” इसके बारे में चर्चा की। उम्मीद करता हूँ ही ये ब्लॉग काफी इन्फोर्मटिवे रहा होगा। यदि इस ब्लॉग में कोई चीज छूट गयी हो या फिर गलत हो तो उसे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
धन्यवाद !
Read more : अमेरिकी लाटरी सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी
सवाल जवाब | Some FAQ
B1 B2 Visa USA में व्यापारिक और पर्यटनिक गतिविधियों के लिए होता है। यह वीज़ा USA में निर्धारित समय अवधि के दौरान रहने की अनुमति देता है।
B1 वीज़ा व्यापारिक गतिविधियों के लिए होता है जबकि B2 वीज़ा पर्यटनिक गतिविधियों के लिए होता है। आमतौर पर, B1 B2 वीज़ा के रूप में एक साथ प्राप्त किया जाता है।
सबसे पहले आपको U.S. Department of State की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
6 महीने से 10 साल तक
इस इंटरव्यू में आपके यात्रा के उद्देश्य और आपकी संदर्भित गतिविधियों पर प्रश्न पूछे जाते हैं।