कोई भी राज्य या देश तभी तरक्की करता है जब वह शांत या स्थिर होता है।
यही कारण है की भारत या विश्व जहाँ कही भी यदि आप नजर दौड़ाएं तो आपको पता चलेगा की इस दौरान उनके साम्राज्य ने कला और संस्कृति में अच्छी खासी पकड़ बनायीं और दुनिया को कुछ अभूत चीज़े दी।
इस बात का सीधा उदाहरण हम आज के इस आर्टिकल में देखने वाले है। दोस्तों मुग़ल वंश की स्थापना जहीरुद्दीन बाबर द्वारा की गयी थी। तराईन के द्वितीय युद्ध में विजयी होने के पश्चात वह भारत के भूभाग में शामिल हुआ।
उसके पश्चात हुमायूँ और अकबर दोनों ने ही अपने शासनकाल के दौरान ज्यादातर इलाकों को जितने में ही लगा दिया यहाँ तक की यदि हम अकबर की बात करे तो पता चलता है की इन्होने अपने प्रतिद्वंदियों से युद्ध लड़ने के बजाय उनसे विवाह या फिर पारिवारिक रिश्ते कायम रखा।
जिसका परिणाम हमें जहाँगिर और शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान दिखाई पड़ता है।
जैसा की मैंने शुरुआत में ही बताया था की साम्राज्य स्थिर होने के पश्चात कला और संस्कृति दोनों का ही विकास अच्छे हो पाता है।
शाहजहां के शासनकाल में भी हमें यही देखने को मिलता है।
उन्होंने विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के आलावा विभिन्न ऐतिहासिक इमारते बनायीं, इसीलिए तो शाहजहां के शासनकाल को हम कला एवं संस्कृति के दृस्टि से स्वर्ण युग के नाम से जानते है।
तो आइये दोस्तों आज हम शाहजहाँ द्वारा बनवाये गए एक और नायब कलाकृति को करीब से देखने चलेंगे। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।
1. लाल किला कहाँ पर स्थित है ? [Where is located laal kila]
लाल किला जिसे Red fort के नाम से भी जाना जाता है भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस किले का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां ने करवाया था।
इस किले को बनाने के लिए लाल बलुई पत्थर का इस्तेमाल किया गया था जिस वजह से यह लाल रंग का दिखलाई पड़ता है यही कारण है की इस ऐतिहासिक इमारत का नाम लाल किला पड़ा।
इसकी खूबसूरती और स्थापत्य कला के लिए इस किले को वर्ष 2007 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में रखा गया था।
इसे पढ़ें – कमल महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला
2. लाल किले का इतिहास क्या है? [laal quila History]
मुग़ल बादशाह शाहजहां के शासनकाल को हम मुग़ल राजवंश के स्वर्ण काल के रूप में जानते है।
ऐसा इसलिए है क्यूंकि शाहजहां ने अपना ज्यादातर समय कला पर दिया फिर चाहे वह चित्रकारी हो या फिर स्थापत्य के क्षेत्र में किये गए उनके कार्य।
शाहजहां ने अपने शासनकाल के अंतर्गत कई खूबसूरत इमारते बनवायी जिनमे से आगरा का किला, लाल किला, ताजमहल, मोती मस्जिद, इत्यादि कुछ प्रमुख है।
ये इमारते न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी इनकी अलग ही पहचान है।
यही कारण है की इन इमारतों को देखने केलिए भरी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
दिल्ली का लाल किला, आगरा और ताजमहल की भांति यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।
जब शाहजहां अपनी राजधानी आगरा दिल्ली स्थानांतरित कर रहे थे तब उन्होंने इस किले के महत्व को समझा और अपने सबसे योग्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को चुना।
उस्ताद लाहौरी जी ने ही ताजमहल को को डिज़ाइन किया था। उनका पुरे मुग़ल सल्तनत में बड़ा नाम था।
इस किले के निर्माण में कुल 10 साल का समय लगा था और जब यह तैयार हुआ तब इसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी।
यह किला समय के साथ साथ कई युद्धों को भी झेलता गया जिस वजह से इसकी खूबसूरती या यूँ कहें की इसकी चमक फीकी पड़ती चली गयी।
इसे पढ़ें – अलाई दरवाजा का इतिहास और उसकी वास्तुकला
2.1 अन्य दर्शनीय स्थल
लाल किले के अंदर कई दर्शनीय स्थल है ये इस प्रकार है-
- खास महल
- रंग महल
- दिल्ली गेट
- लाहौरी गेट
- रंग महल
- हीरा महल
- मोती मस्जिद
- दीवान-ए-खास
- दीवान-ए-आम
- हमाम इत्यादि
इसे पढ़ें – परी महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला
3. लाल किले की कुछ तथ्य [Some interesting facts about Red fort]
- इस किले का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा करवाया गया था
- यह किला मध्यकालीन अन्य इमारतों के भांति लाल बलुई पत्थर से बना हुआ है.
- दिल्ली का लाल किला यमुना नदी के किनारे पर स्थित है.
- इस किले के निर्माण या यूँ कहें की इसके वास्तविक वास्तुकार थे- उस्ताद अहमद लाहौरी यह वही वास्तुकार थे जिन्होंने ताजमहल को भी डिज़ाइन किया था.
इसे पढ़ें – एतमाद -उद-दौला मकबरे का इतिहास और उसकी वास्तुकला
4. परिवहन सुविधा [How to reach Red fort]
नजदीकी हवाई अड्डा | इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा |
नजदीकी रेलवे स्टेशन | निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तथा नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन |
सड़क मार्ग- | दिल्ली की विभिन्न बसे मिल जाएँगी |
6. लाल किले की तस्वीरें [Red fort photo]
7. निष्कर्ष [Conclusion]
दोस्तों मुग़ल शासकों ने अपने शासनकाल में अनेकों इमारते बनवायी जिनका इतिहास में अपना महत्व है।
मुग़ल शासक जब कभी भी किसी युद्ध में विजयी होते थे तो वह इसकी याद में भव्य इमारते बनवाते थे।
अकबर द्वारा बनवाये गए बुलंद दरवाजा इसी बात का उदाहरण है।
इस किले की महत्व का अंदाजा इस बात से लगा सकते है की इस जगह से प्रतिवर्ष भारत के प्रधानमंत्री एक विशेष भाषण द्वारा पुरे भारत को सम्बोधित करते है।
इस दौरान वह देश एवं दुनिया के विभिन्न मतों और विचारों को भी व्यक्त करते है।
इसे पढ़ें – मुग़ल बादशाह हुमायूँ के मकबरे का इतिहास और उसकी वास्तुकला
लाल किला दिल्ली का मैप [Red fort map]
8. सबसे महत्वपूर्ण बाते [Very important thing]
दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।
इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।
यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद !
5. सवाल जवाब [FAQ]
लाल किले का निर्माण मुग़ल राजवंश के 4 थे शासक शाहजहां ने करवाया था।
दिल्ली का लाल किला, आगरा और ताजमहल की भांति यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।
जब शाहजहां अपनी राजधानी आगरा दिल्ली स्थानांतरित कर रहे थे तब उन्होंने इस किले के महत्व को समझा और अपने सबसे योग्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को चुना।
उस्ताद लाहौरी जी ने ही ताजमहल को को डिज़ाइन किया था। उनका पुरे मुग़ल सल्तनत में बड़ा नाम था।
लाल किले को बनाने में चुना पत्थर का प्रयोग किया गया था।
इसके वास्तविक वास्तुकार थे- उस्ताद अहमद लाहौरी यह वही वास्तुकार थे जिन्होंने ताजमहल को भी डिज़ाइन किया था.
हाँ बिलकुल यहीं पर मोती मस्जिद के आलावा 8 से 10 अन्य इमारते स्थित है।
Lal kile me esi kya visesta he ki bhart ka kila kaha jata he, jabki bhartiye sanskiriti ki koi nisani nahi he
लाल किले को भारत का किला इसलिए कहा जाता है क्यूंकि इस किले के महत्व को आप इस प्रकार से समझ सकते है की भारत में ना जाने कितने ही किले बने हुए है लेकिन किसी पर भी हमारे प्रधानमंत्री द्वारा उस पर झंडा नहीं फहराया जाता है। इस किले से प्रधानमंत्री भारतवासियों को सम्बोधित करते है और विजय का जश्न मनाते है। इसके आलावा यह किला हमारे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से भी गहरा जुड़ाव रखता है।
UNESCO KYA HAI
यूनेस्को एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्यालय पेरिस में है। यह संस्था दुनिया भर के तमाम महत्वपूर्ण स्थलों को सुरक्षित रखने का प्रयास करती है जिससे आने वाली पीढ़ियां इन्हे देख सकें और इनसे कुछ सीख सकें।
bahut achha