All about Agra fort | मुग़ल साम्राज्य का RBI था आगरा का किला

कोई भी राज्य या देश तभी तरक्की करता है जब वह शांत या स्थिर होता है।

यही कारण है की भारत या विश्व जहाँ कही भी यदि आप नजर दौड़ाएं तो आपको पता चलेगा की इस दौरान उनके साम्राज्य ने कला और संस्कृति में अच्छी खासी पकड़ बनायीं और दुनिया को कुछ अभूत चीज़े दी।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम चलने वाले है उस मशहूर किले के दर्शन के लिए जिसे भारत में सर्वाधिक देखे जाने वाले किलों में से एक माना जाता है।

यह किला कई राजवंशों को अपनी गोद में एक माँ की तरह पाले रहा है कितने ही राजवंशों को अपने सामने नष्ट होते देखा है।

दोस्तों हम बात कर रहे है आगरा में स्थित किला जिसे Agra-Fort के नाम से जाना जाता है।

Credit : Doordarshan National

1. आगरा किला कहाँ पर स्थित है ? [Where is located Agra fort ?]

भारत में सर्वाधिक प्रचलित जगहों में से एक है आगरा का किला जिसे हम अंग्रेजी में Agra fort के नाम से जानते है।

यह किला उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आगरा नामक जिले में स्थित है। इस किले का हमारे इतिहास में काफी महत्व रहा है।

इस किले की खूबसूरती और स्थापत्य कला के दर्शन करने के लिये भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ रहती है।

यह उत्तर प्रदेश के कई नगीनो में से एक नगीना है जिसका अपना महत्व है।

इस इमारत को वर्ष 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर की सूचि में रखा गया था।

यह किला ताजमहल से 2.50 किमी की दुरी पर ही स्थित है। ताजमहल को आगरे के किले की बहन के रूप में भी जाना जाता है।

यह तो आप सभी जानते ही होंगे की आगरे में ही विश्वप्रसिद्ध ताजमहल है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते है।

अभी हाल ही में पिछले ही साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी भारत में आये थे और हमारे प्रधानमंत्री जी भी उनके स्वागत के लिए नमस्ते ट्रम्प नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

2. आगरा के किले का इतिहास [Agra fort History in Hindi]

आगरे के किले पर विभिन्न राजवंशों का अधिपत्य रहा है। पर इस किले पर सर्वाधिक समय तक राज सिर्फ और सिर्फ मुग़ल राजवंशों का रहा है।

इस किले पर मुग़ल राजवंशों ने 1638 ईस्वी तक राज किया था उसके बाद अपनी राजधानी दिल्ली स्थानांतरित कर ली थी।

यहां पर बाबर, हुमायूँ इब्राहिम लोधी शेरशाह सूरी आदिल शाह सूरी विक्रमादित्य हेमू इत्यादि राजाओ ने इस किले पर फतह स्थापित किया था।

इन सभी राजाओ और मुग़ल सल्तनत का वीर मोहम्मद जलालुद्दीन अकबर ने तो इस किले को अपनी राजधानी के रूप में भी चयनित किया था।

उस समय अकबर के प्रसिद्ध इतिहासकार अबुल फजल कहते है की इस किले को स्थानीय लोग बादलगढ़ के नाम से पुकारते थे।

अकबर ने ही इस किले को पुनः स्थापित किया जिस वजह से लोग अकबर को इस किले का जन्मदाता भी मानते है पर ऐसा नहीं है यह किला वास्तव में पहले भी अपने अस्तित्व में था। अकबर ने तो सिर्फ इसकी मरम्मत करवाई थी।

इस किले Agra fort के निर्माण के लिए 4000 कारीगरों ने लगातार 8 सालों तक कार्य किया और इस प्रकार यह किला अपने वास्तविक रूप में हमारे सामने आया।

अकबर के बाद शाहजहां और उसके बाद मराठा साम्राज्य ने इस किले पर अपना वास्तविक अधिकार स्थापित किया।

लेकिन इस पर मराठाओं ने ज्यादा समय तक राज नहीं किया या यु कहें की इस पर अंग्रेजों ने काफी लम्बे समय तक राज स्थापित किया।

इस किले को मुग़ल राजाओं ने अपने खजाने के रूप में संभाल कर रखा था।

यही पर विभिन्न राज्यों को जीत कर जो धन इकठ्ठा की जाती थी यही पर रखी जाती थी।

चूँकि आगरा का किला भारतवर्ष के उत्तर दिशा में स्थित था इस वजह से यहां से अन्य राज्यों पर मुग़ल राजाओं का नियंत्रण आसानी से स्थापित था।

वह किसी भी देशद्रोही या राजद्रोही के खिलाफ युद्ध आसानी से कर सकते थे लेकिन जैसी जैसी ये अपना राज्य की सीमा बढ़ाते रहे तो इन्होने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित कर ली।

3. आगरा के किले की स्थापत्य कला [Agra fort Architecture]

यह किला लाल बलुई पत्थर से निर्मित है। मुग़ल इतिहासकार अबुल फजल के कथनानुसार यहां पर लगभग 500 अन्य सुन्दर इमारते थी जिसे बंगाली और गुजराती शैली में बनाया गया था।

यह किला लगभग 3 किमी जितने बड़े इलाके में फैला हुआ है। इसमें प्रवेश के लिए कुल चार दरवाजे है।

इस किले के अंदर कई अन्य ऐतिहासिक स्मारक या इमारते है जैसे- जहांगीर महल खास महल मुसम्मन बुर्ज शीश महल नगीना मस्जिद इत्यादि.

4. आगरा के किले के कुछ तथ्य [Some interesting facts about Agra fort]

  • आगरा के किले को पहले बादलगढ़ के नाम से भी जाना जाता था.
  • इस किले की मरम्मत करवाकर मुग़ल बादशाह अकबर ने इसे अपनी राजधानी के रूप में चयनित किया.
  • आगरा का किला कई ऐतिहासिक इमारतों के बीच घिरा हुआ है जैसे- जहांगीर महल खास महल मुसम्मन बुर्ज शीश महल नगीना मस्जिद इत्यादि.
  • यही पर शीश महल भी है जो छोटे छोटे दर्पणों को मिलकर इसका निर्माण किया गया है यह वाकई अद्भुत है.
  • इस किले पर अरब आक्रमणकारी गजनी ने भी इस पर अपना अधिपत्य जमाया था.
  • इस इमारत को वर्ष 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर की सूचि में रखा गया था।
  • ताजमहल को आगरे के किले की बहन के रूप में भी जाना जाता है।
  • इस किले के निर्माण के लिए ४००० कारीगरों ने लगातार ८ सालों तक कार्य किया.

4.1 आगरा किला का प्रवेश शुल्क [Agra fort Timing, Entry fees]

S/NFORENTRY FEEFRIDAY
1.विदेशियों के लिए 650 600
2.भारतीय नागरिकों के लिए50 40
3.15 वर्ष तक के बच्चो के लिए कोई भी शुल्क नहीं है।

4.2 आगरे में स्थित अन्य पर्यटन स्थल [Tourist place in Agra]

5. परिवहन सुविधा [How to reach Agra fort]

नजदीकी रेलवे स्टेशन आगरा शहर सभी बड़े महानगरों से जुड़ा हुआ है आगरा कैंट स्टेशन, राजा की मंडी, ईदगाह रेलवे स्टेशन
सड़क मार्ग NH-2 & यमुना एक्सप्रेस वे
नजदीकी हवाई अड्डा खेरिया हवाई अड्डा 13 किमी

6. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा आगरे में स्थित आगरा का किला के बारे में बेहद रोचक सवाल पूछे गए है।

इनमे से जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए है उन्हें हमने इसमें शामिल किया है।

उम्मीद है आप सभी को आपके सवालों के जवाब मिल जायेंगे। यदि फिर भी आप के मन में Agra-Fort से लेकर कोई भी प्रश्न हो तो बेझिझक कमेंट सेक्शन में पूछे।

1. आगरे में और कौन कौन से घूमने के लिए जगहे है ?

यदि आप पहली बार आगरे में घूमने के लिए आ रहे है तो आपको थोड़ा ज्यादा समय लगेगा क्यूंकि यहाँ पर मुग़ल राजाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य इमारतों को बनवाया गया है।

यहाँ पर आप विश्वप्रसिद्ध ताजमहल, मोती मस्जिद, आराम बाग़, एत्मादुदौला का मकबरा इत्यादि के साथ अन्य जगहों पर घूम सकते है।

2. आगरे के किले के द्वार कब खुलते और बंद होते है ?

आगरे के किले के द्वार सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

3. बाइक या कार के लिए पार्किंग की व्यवस्था है ?

हां बिलकुल आप यदि कार या बाइक से आ रहे है तो पार्किंग की समस्या नहीं होगी। यहाँ पर कई जगह पार्किंग एरिया बने हुए है निश्चिन्त रहे।

4. इस किले को किस मुग़ल राजा ने बनवाया था ?

इस किले के बारे में इतिहसकारों में काफी मतभेद है लेकिन आप इतना जान जाइये की इस किले को अकबर ने बनवाया था।

5. क्या यहाँ पर कैमरा allowed है ?

हां बिलकुल आप कैमरा ले जा सकते है और विडिओ या फोट क्लिक कर सकते है बशर्तें की आप किसी की भावना को ठेस ना पहुचायें।

याद रहे संवेदनशील जगहों पर फोटोग्राफी न करें नहीं तो आपको जुर्माना भी देना पद सकते है।

6. क्या ड्रोन कैमरा allowed  है ?

ना भाई ! ऐसा बिलकुल मत करना नहीं तो जुर्माने के साथ-साथ आपका ड्रोन भी जब्त हो जायेगा। ध्यान रखें।

7. बच्चो के लिए इस किले में एंट्री फीस कितना लगता है ?

15 वर्ष तक के बच्चो का टिकट नहीं लगता है।

7. आगरा के किले की कुछ तस्वीर [Agra fort Wallpaper]

8. निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों यदि इतिहास की बात करे तो Agra-Fort का काफी महत्व रहा है।

आपने कई किताबो या फिर मूवी में देखा होगा की उस समय जितने भी युद्ध हुए थे सब के सब उत्तर भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से किये गए थे।

इन राजाओं में भी आगरे के किले को लेकर आपस में युद्ध हुआ।

अपने कभी सोचा है की इस किले पर इन राजाओं ने अपना अधिकार क्यों ज़माने की सोची।

असल में दिल्ली और फिर आगरा दो ऐसे उत्तर भारत के क्षेत्र थे जिन पर कब्ज़ा हो जाने पर व्यापार पर एकाधिकार स्थापित हो जाता था।

चूँकि उस समय आय का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत था तो वह था – व्यापार।

यही कारण है की मुग़ल राजाओं ने इसकी महत्व को समझा और इस किले को अन्य किलों के अपेक्षा अधिक सुरक्षित रखा।

दोस्तों आप लोगों का Agra-Fort पर क्या विचार है। कमेंट में जरूर बताएं , हमें आपके कमेंट का इंतज़ार रहेगा।

9.सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

Leave a Comment