दोस्तों प्राचीन कल में जब मनुष्यों के पास अपनी कोई भाषा या बोली नहीं थी और जाहिर सी बात है तब के मनुष्य जाति उतनी विकसित नहीं हुयी थी जितनी की आज है।
जंगली जानवरों और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए तब के मनुष्यों ने पहाड़ों एवं गुफाओं का सहारा लिया।
इन्ही गुफाओं में वह रहते और अपने दैनिक दिनचर्या को करते थे।
एक बात और थी तब उस समय किसी भाषा या बोली का विकास नहीं हुआ था जिस वजह से वह अपनी बातों को उतना सुचारु ढंग से प्रदर्शित नहीं कर पाते थे जितना की आज हम लोग कर पाते है।
प्राचीन मनुष्यों ने अपने भावनाओं और जीवनचर्या को एक रूप देने के लिए इन्ही गुफाओं और पत्थरों पर कलाकृति या सांकेतिक भाषा का प्रयोग करने लगे।
जिसका अर्थ यह हुआ की अब लोग भाषा तो नहीं लेकिन अपनी कलाकृति और सांकेतिक कला के कारण अब एक दूसरे से कम्यूनिकेट करने लगे।
तो दोस्तों आइये चलते है ऐसे ही एक प्राचीन और अनोखे गुफा यानी की Ellora caves की यात्रा पर जहाँ पर हमारे पूर्वजों ने अपनी कलाकृति के माध्यम से अपनी गाथाओं और रहन सहन को चिंत्रों और कलाकृतियों के माध्यम से हम सभी को ज्ञात करवाया है।
1. एलोरा की गुफाएं कहाँ पर स्थित है ? [Where is located Ellora caves]
एलोरा की गुफा Ellora caves भी महाराष्ट्र में स्थित है। यह गुफा हिन्दू बौद्ध और जैन तीनो ही धर्म का मिश्रण है यानि इस गुफा में इन तीनो ही धर्मो से रिलेटेड वस्तुए कलाकृतियां दिखाई देती है।
यह गुफा ओरंगाबाद जिले में अजंता की गुफाओ के नजदीक ही स्थित है।
यहां पर कुल 34 गुफाएं स्थित है। पुरातत्विद बतलाते है की इन गुफाओ को काटकर पांचवी और दसवीं शताब्दी के बीच में बनाया गया था।
इन गुफाओ में 17 तो हिन्दू धर्म से सम्बंधित है वही, 12 गुफाएं बौद्ध धर्म से सम्बंधित है, और तो और बाकी पांच गुफाएं जैन धर्म से सम्बंधित है।
बौद्ध धर्म से सम्बंधित गुफाएं दक्षिण दिशा में स्थित है जबकि मध्य में हिन्दू धर्म से सम्बंधित 17 गुफाये स्थित है वही उत्तर दिशा की और जैन धर्म की गुफाये स्थित है।
ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की ये सभी गुफाएं यानि हिन्दू बौद्ध और जैन की गुफाएं आपस में ही स्थित है यह उस काल के धार्मिक सहिष्णुता को दर्शाती है।
एल्लोरा की गुफाएं लगभग 2 किमी के विशाल क्षेत्र में फैले हुए है। इस गुफा को वर्ष 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में नामांकित किया गया था।
2. एलोरा की गुफाओं का इतिहास क्या है ? [History behind Ellora caves]
अजंता और एलोरा की गुफाओं की खोज एक अंग्रेज अधिकारी ने द्वारा हुआ था।
यह अधिकारी अपने साथी मित्रों के साथ शिकार खेलने निकला हुआ था। शिकार के वक्त ही उसे इन पहाड़ियों में छिपे गुफाओं के बारे में पता चला।
यह पश्चिमी घाट, यानि सह्याद्रि की पहाड़ियों पर स्थित थी। जिनमे 29 गुफाएं तो अजंता की थी और 34 गुफाएं तो एलोरा की थी।
3. एलोरा की गुफा की पेंटिंग्स [Ellora caves paintings]
अजंता और एलोरा की चित्रकारियां बौद्ध धर्म को ध्यान में रखकर बनायीं गयी थी खासकर उनके आराध्य गौतम बुद्ध या बोधिसत्त्वा के जीवन को ध्यान में रखकर।
इन गुफाओ में बौद्ध धार्मिक कला का काफी विकास किया गया है।
रंगो का रचनात्मक प्रयोग, उनका चयन, का प्रयोग करके इन चित्रों को बनाया गया था। इन गुफाओ में मनुष्य और जानवरो के बीच के सहभागिता को बतलाया गया है।
4. एलोरा की गुफा के रोचक तथ्य [Fun facts about Ellora caves]
- एलोरा में कुल 34 गुफाएं है जिनमे 17 तो हिन्दू धर्म से सम्बंधित है वही 12 गुफाएं बौद्ध धर्म से सम्बंधित है और तो और बाकी 5 गुफाएं जैन धर्म से सम्बंधित है।
- इस गुफा को वर्ष 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में नामांकित किया गया था।
- स्थानीय लोग इन गुफाओं को वेरुल लेड़ी के नाम से जानते है.
- एलोरा की गुफाएं Rock cut Architecture का उदाहरण पेश करती है.
- 19 वि शादी में इन गुफाओ पर होल्कर राजवंश का अधिकार स्थापित हो गया था और इन्होने धार्मिक कार्यों को करने के लिए शुल्क या कर लेना प्रारम्भ कर दिया था. होलकरोंके बाद यह गुफाये हैदराबाद के निजाम के हाथो में आ गयी थी. इसके बाद इन गुफाओ पर अब तक नियंत्रण सिर्फ और सिर्फ भारतीय पुरातात्विक विभाग का है
- इस गुफा में बौद्ध धर्म की सबसे प्रख्यात गुफा जिसे विश्वकर्मा गुफा के नाम से भी जाना जाता है वह गुफा संख्या 10 है
- दशावतार यानि भगवान विष्णु जी का एक अवतार भी इन गुफाओं में स्थित है
- यही पर सबसे अद्भुत कैलाश मंदिर है जिसे एक ही पत्थर से बनाया गया सबसे बड़ी मूर्ति है
5. परिवहन सुविधा [How to reach Ellora caves]
नजदीकी रेलवे स्टेशन | औरंगाबाद रेलवे स्टेशन मुकुन्दवाडी रेलवे स्टेशन लासूर रेलवे स्टेशन |
बस अड्डा | औरंगाबाद से अजंता की दुरी 100 किमी और एलोरा की दुरी 30 किमी |
नजदीकी हवाई अड्डा | औरंगाबाद हवाई अड्डा 35 किमी |
6. सवाल जवाब [FAQ]
दोस्तों आप सभी के द्वारा Ellora cave के बारे में कुछ सवाल पूछे गए है।
जिनमे से कुछ को हमने इस आर्टिकल में सबमिट किया है। उम्मीद है हमारे द्वारा दिए गए जवाबों से आप सभी संतुष्ट हो पाएंगे।
अगर फिर भी आपको Ellora cave के बारे में कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर पूछें।
एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है।
अजंता और एलोरा की गुफाओं की खोज एक अंग्रेज अधिकारी ने द्वारा हुआ था।
यह अधिकारी अपने साथी मित्रों के साथ शिकार खेलने निकला हुआ था। शिकार के वक्त ही उसे इन पहाड़ियों में छिपे गुफाओं के बारे में पता चला।
हाँ बिलकुल एलोरा की गुफाओं को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत की सूचि में वर्ष 1983 में ही रखा गया था।
एलोरा में कुल 34 गुफाएं है जिनमे 17 तो हिन्दू धर्म से सम्बंधित है वही 12 गुफाएं बौद्ध धर्म से सम्बंधित है और तो और बाकी 5 गुफाएं जैन धर्म से सम्बंधित है।
एलोरा की गुफाओं को यदि आप पूरी तरह घूमकर देखेंगे तो आपको पूरा दिन लग सकता है।
हां बिलकुल पार्किंग के लिए आप निश्चिन्त रहें।
एलोरा की गुफाएं केवल मंगलवार को बाद रहती है बाकी के दिनों में यह गुफा पर्यटकों से भरी रहती है।
एलोरा की गुफाएं सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है।
7. एलोरा की गुफा की फोटो [Ellora cave wallpaper]
8. निष्कर्ष [Conclusion]
दोस्तों Ellora caves की गुफाओं के द्वारा हम अपने पूर्वजो के रहन सहन उनके संसाधन और जीव जंतुओं के बारे में उनके द्वारा बनायीं गयी कलाकृति के माध्यम से जान पाते है।
चूँकि यह गुफा एक प्राचीन सम्पदा है इसलिए इस गुफा यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूचि में रखा गया है। इस प्रकार से इस गुफा को संरक्षित रखने का प्रयास किया है।
चूँकि यहाँ पर ज्यादातर पेंटिंग है और जाहिर है की आप सभी पेंटिंग को समझ नहीं पाओगे इसलिए बेहतर है की आप एक गाइड रख ले जो आपको न सिर्फ इस जगह के इतिहास के बारे में बतायेगें बल्कि इस गुफा की प्रत्येक बारीक़ से बारीक़ चीज़ों को बताएँगे।
जो जाहिर है आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा।
9. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]
दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।
इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।
यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद !
10. एलोरा गुफा की लोकेशन [Ellora cave location]
Important Tags : elora की गुफाएं वास्तुकला प्रश्न, Ellora ki gufa, elora ki gufa kisne banwaya tha ?