ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह गंगा नदी की सहायक नदी यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।यह एक मकबरा है, जिसे मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था।

ताजमहल की अद्भुत कलाकारी और खूबसूरती के लिए UNESCO द्वारा वर्ष 1983 में विश्व विरासत सूची के रूप में नामित किया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार ताजमहल को बनाने में 1653 ईस्वी तक 32 M रूपये यानि 3 करोड़ 20 लाख रुपयों की लागत आयी थी और 2015 में इसकी अनुमानित लागत 52.8 B रूपये होती।

बेशकीमती पत्थरों के लिए शाहजहां ने पंजाब से जैस्पर, चीन से जेड और क्रिस्टल, तिब्बत से नीला पत्थर, श्रीलंका से लेपिस लजूली और सफायर, अरब देशों से कोयला, पन्ना, हीरे, और कोर्नेलिअंस लाये गए थे और उन्हें बेहद शालीनता के साथ सजाया गया था।

ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों और सार्क देश यानि की (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान) के लिए 10 रूपये टिकट रखा गया है।

ताजमहल के बारे में और जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Arrow