मम्लूक या गुलाम वंश के इल्तुतमिश के शासनकाल से ही सम्पूर्ण भारत पर विदेशी आक्रमणो का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा था।
जिसका काम सिर्फ और सिर्फ इन आक्रमणकारियों को राज्य में प्रवेश से रोकना था। लेकिन जिस सुल्तान ने इस क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान दिया था उनमे अलाउद्दीन खिलजी का भी नाम आता है।
इन्ही मंगोल आक्रमणकारियों से अपने राज्यों को बचने के उद्देश्य से ना सिर्फ सेना को संगठित किया बल्कि उसने एक प्रसिद्ध किले का निर्माण भी करवाया जिसे हम आज सिरे किले या सीरी फोर्ट के नाम से जानते है।
यह किला वर्ष 1297 - 1307 के बीच निर्मित किया गया था। एक प्रसिद्ध के अनुसार इस किले का निर्माण मंगोल आक्रांतों के सिरों पर किया गया था।
प्रसिद्ध हौज खास और महरौली के बीच स्थित, सिरी किला अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल के दौरान निर्मित किया गया था।
ऐसा माना जाता है कि सिरी किला शहर का अभिन्न हिस्सा था , जिसे मध्यकालीन दिल्ली में बने सात शहरों में से दूसरा सबसे महत्पूर्ण संरचना माना जाता था।