जाने इब्राहिम सूरी के मकबरे का इतिहास

इब्राहिम सुर का मकबरा हरियाणा के नारनौल जिले में स्थित है। इब्राहिम सुर अफगान वंश को उंचाईयों पर ले जाने प्रथम शासक थे, जिनकी बहादुरी और निर्भीकता का प्रभाव उनके पोते शेरशाह सूरी पर भी पड़ा।

इस मकबरे का निर्माण शेरशाह सूरी ने वर्ष 1540 - 1545 के बीच करवाया था। शेरशाह सूरी अपने दादाजी से बड़ा प्रेम करता था।

इस वजह से उनकी मृत्यु के 20 - 22 वर्ष के पश्चात जब वह बड़ा होने के साथ साथ सक्षम हुआ तो उसने अपने दादाजी के याद में इस मकबरे का निर्माण कावाया था।

वर्ष 1867 ईस्वी में एक स्थापित अभिलेख से हमें यह पता चलता है की इस मकबरे का जीर्णोद्धार या पुनर्निर्माण अंग्रेज शासकों द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से करवाया गया था।

इस मकबरे को ऊँचे और बेहद बड़े चबूतरे के बीचों-बीच बनाया गया है।