भारतवर्ष में मुग़ल राजाओं ने सबसे ज्यादा ध्यान कला और संस्कृति पर दिया था। शाहजहां ने तो अपने शासनकाल में एक से बढ़कर एक इमारतों और संरचनाओं का निर्माण करवाया जो आज भी लोगों के जेहन में अपनी जगह बनाया हुआ है।

बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में स्थित है। इसका निर्माण ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया था, यानि इसकी स्थापत्य कला हूबहू ताजमहल से मिलती है।

सबसे विचित्र बात इस मकबरे को ताजमहल की फूहड़ रूप यानि बिगड़ा हुआ रूप के रूप में जाना जाता है।

बीबी के मकबरे के निर्माण के सन्दर्भ में इतिहासकारों के विभिन्न मत है कुछ इतिहासकारों का मानना है की इस मकबरे का निर्माण खुद बादशाह औरंगजेब ने अपनी बेगम दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था।

वही दूसरी तरफ कुछ इतिहासकारों का मानना था की इसे औरंगजेब के पुत्र आजम शाह ने अपनी माँ दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था।