ताज म्यूजियम आगरा में स्थित है। यह विश्वप्रसिद्ध 7 वां अजूबा यानी  ताजमहल के ठीक सामने ही स्थित है।

इस संग्रहालय का निर्माण वर्ष 1906 में भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्ज़न द्वारा किया गया था। लेकिन इस संग्रहालय को वर्ष 1982 में आमजन के लिए खोला गया।

हुसैन जी एक पुरातत्विद थे और अपने कार्य में काफी माहिर भी थे। वे चीज़ों को संजोकर रखने की बेहतरीन कला को जानते थे।

शायद यही वजह है आज जो हम इस ताज म्यूजियम को देख पा रहे है वह इन्ही की बदौलत है। इस म्यूजियम में मुग़ल बादशाहों के विभिन्न वस्तुओं को सुरक्षित रखा गया है।

यहाँ समय-समय पर म्यूजियम में प्रदर्शनी भी लगायी जाती है, जिससे यहाँ पर आने वाले पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को मुग़ल साम्राज्य के इतिहास के बारे में पता चल सके।