बीबी का मकबरा का इतिहास एवं उसकी वास्तुकला | Tomb of the Lady in Hindi

भारतवर्ष में मुग़ल राजाओं ने सबसे ज्यादा ध्यान कला और संस्कृति पर दिया था। शाहजहां ने तो अपने शासनकाल में एक से बढ़कर एक इमारतों और संरचनाओं का निर्माण करवाया जो आज भी लोगों के जेहन में अपनी जगह बनाया हुआ है।

शाहजहाँ के शासनकाल में हुयी उन्नति को देखते हुए ही तो पुरातत्विदों और इतिहासकारों ने उसके शासनकाल को मुग़ल सल्तनत का स्वर्ण काल कहा था।

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम चलने वाले है महाराष्ट्र के औरगांबाद में स्थित बीबी के मकबरे या जिसे Tomb-of-Lady कहा जाता है के पास। यूँ तो इस मकबरे को ताजमहल से भी ज्यादा भव्य और सुन्दर बनाने की योजना थी।

कहा जाता है की इसके लिए काम बजट के कारण इसका निर्माण अधूरा रहा गया और इतिहास में इसे ताजमहल का फूहड़ रूप के तौर पर जाना गया। तो आइये करीब देखते है इस इमारत के बारे में।

1. बीबी का मकबरा कहाँ पर स्थित है ? [Tomb of lady location]

बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में स्थित है। इसका निर्माण ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया था, यानि इसकी स्थापत्य कला हूबहू ताजमहल से मिलती है।

सबसे विचित्र बात इस मकबरे को ताजमहल की फूहड़ रूप यानि बिगड़ा हुआ रूप के रूप में जाना जाता है।

2. बीबी के मकबरे का इतिहास [Tomb of lady history]

बीबी के मकबरे के निर्माण के सन्दर्भ में इतिहासकारों के विभिन्न मत है कुछ इतिहासकारों का मानना है की इस मकबरे का निर्माण खुद बादशाह औरंगजेब ने अपनी बेगम दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था।

वही दूसरी तरफ कुछ इतिहासकारों का मानना था की इसे औरंगजेब के पुत्र आजम शाह ने अपनी माँ दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था।

2.1 कौन थी दिलरस बानो बेगम ?

दिलरस बानो बेगम मुग़ल बादशाह औरंगजेब की पहली और सर्वाधिक प्रिय बेगम थी। बादशाह इन्हे राबिया-उद-दौरानी के नाम से पुकारते थे।

इनका जन्म मध्य एशियायी देश ईरान में हुआ था। इनके पिता का नाम मिर्ज़ा बदीउद्दीन सफ़वी और माता का नाम नौरस बानो बेगम था। वर्ष 1657 में इनकी मृत्यु हो गयी।

3. बीबी के मकबरे की स्थापत्यकला [Tomb of lady architecture]

बीबी के मकबरे के निर्माण के लिए ताजमहल की तर्ज पर ही संगमरमर और बेशकीमती पत्थरों का प्रयोग किया गया था।

यह मकबरा कुल 25 एकड़ में फैली हुयी है। इस मकबरे का सबसे बृहद भाग यानि की इसका गुम्बद संगमरमर से बनाया गया था।

मुग़ल बादशाह औरंगजेब चाहते थे की यह मकबरा खूबसूरती और भव्यता के मामले में ताजमहल से भी एक कदम आगे निकले, लेकिन उनकी यह हसरत पूरी नहीं पायी जिसका प्रमुख कारण था पैसे की कमी

इस मकबरे के निर्माण में पैसों की कमी ने ही इस मकबरे को उतना भव्य और खूबसूरत नहीं बनाया जितना की औरंगजेब चाहता था। इस मकबरे के वास्तुकार थे अतुल्लाह

ताजमहल जिसे दुनिया का सातवां अजूबा के रूप में प्रसिद्ध है उसे अतुल्लाह के पिता उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा बनवाया गया था। इस इमारत को ही दूसरा ताजमहल के रूप में ख्याति प्राप्त हुयी थी।

3.1 बीबी का मकबरा और ताजमहल में अंतर [Difference between Tomb of lady and Taj mahal]

बीबी का मकबरा और ताजमहल दोनों ही ऐतिहासिक इमारते है। इन इमारतों में कुछ प्रमुख अंतर इस प्रकार है-

बीबी का मकबराताजमहल
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थितउत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित
इमारत की लम्बाई- 19 feetइमारत की लम्बाई- 73 m
निर्माण वर्ष- 1678निर्माण वर्ष- 1631
मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने अपनी बेगम दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया थामुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की यद् में बनवाया था।
वास्तुकार- अतुल्लाहवास्तुकार- उस्ताद अहमद लाहौरी

4. बीबी के मकबरे की कुछ प्रमुख बातें [Tomb of lady facts]

  • बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है.
  • इस मकबरे की स्थापना वर्ष 1678 में हुआ था.
  • यह मकबरा ताजमहल के तर्ज पर बनाया गया था.
  • इस मकबरे का निर्माण मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने अपनी बेगम दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था.
  • इसके प्रमुख वास्तुकार थे अतुल्लाह.

5. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा बीबी के मकबरे के बारे में कुछ प्रश्न पूछे गए है। इनमे से कुछ प्रश्नो के उत्तर हमें देने का प्रयास किया है उम्मीद करता हु की आपको यह पसंद आएगा।

अगर फिर भी आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो हमसे साझा करें।

1. पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है या नहीं ?

जी हाँ यहाँ पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

2. बीबी के मकबरे का निर्माण किसने करवाया था ?

कुछ इतिहासकारों का मानना है की इस मकबरे का निर्माण खुद बादशाह औरंगजेब ने अपनी बेगम दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था.

वही दूसरी तरफ कुछ इतिहासकारों का मानना था की इसे औरंगजेब के पुत्र आजम शाह ने अपनी माँ दिलरस बानो बेगम की याद में बनवाया था।

3. क्या यह ताजमहल का दूसरा रूप है ?

हाँ बिलकुल यह ताजमहल की तरह बनाने की कोशिश की गयी थी लेकिन यह पूरी तरह तो नहीं दीखता लेकिन बेशक आप ताजमहल का एक फोटोकॉपी के रूप में दीखता है।

4. क्या यह इमारत यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूचि में आता है ?

जी नहीं यह मकबरा यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूचि में नहीं आता है।

5. फोटो लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबन्ध तो नहीं है ना ?

आप इस मकबरे की तस्वीर ले सकते है। यहाँ किसी भी प्रकार की कोई प्रतिबद्ध नहीं है।

6. बीबी के मकबरे की फोटो [Tomb of lady image]

7. निष्कर्ष [Conclusion]

ओरंगजेब की चाहत थी की बीबी के मकबरे को शाहजहां के ताजमहल से भव्य बनवाया चाहता था।

लेकिन पैसों की तंगी और अनियमित ढंग से निर्माण की वजह से यह इमारत एक विकृत इमारत बन कर रह गयी थी।

यदि आप एक इतिहास के विद्यार्थी या फिर आपको घूमने का शौक है तो इस जगह पर जरूर जाएँ।

इन जगहों पर जाने से ना सिर्फ हमारे दिमाग का विकास होता है बल्कि इनसे हमें बहुत कुछ सीखते भी है।

चूँकि यह जगह बच्चो के लिए सेफ है तो आप अपनी फॅमिली के साथ भी इस जगह को जा सकते है और तो और बच्चों को इन राजे महाराजों के बारे में जरूर बताएं ताकि वह अपने देश पर गर्व कर सकें।

बीवी का मकबरे की मैप [Tomb of the Lady map]

8. सबसे महत्वपूर्ण बात [Very important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

1 thought on “बीबी का मकबरा का इतिहास एवं उसकी वास्तुकला | Tomb of the Lady in Hindi”

Leave a Comment