1. ताजमहल कहाँ पर स्थित है ? [TajMahal history in hindi]
ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह गंगा नदी की सहायक नदी यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।यह एक मकबरा है, जिसे मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था।
यह मकबरा 42 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमे एक मस्जिद, एक गेस्ट हाउस के साथ साथ एक बगीचा भी शामिल है।
इस मकबरे का निर्माण 1643 ईस्वी में हुआ है। इस मकबरे के निर्माण में 10 वर्षों से ज्यादा का समय लगा था।
ताजमहल की अद्भुत कलाकारी और खूबसूरती के लिए UNESCO द्वारा वर्ष 1983 में विश्व विरासत सूची के रूप में नामित किया गया था।
इसके साथ ही इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में भी स्थान मिला है।
वर्ष 1666 में मुमताज महल के कब्र के पास ही में शाहजहां को भी दफनाया गया था।
आज जिस जगह हम ताजमहल को देखते है कभी उस जगह पर राजस्थान के कछवाहा वंश के राजाओ की हवेलियां हुआ करती थी।
इन्ही स्थानों पर ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने करवाया था। इस बात का प्रमाण हमें अब्दुल हामिद लाहौरी की पुस्तक बादशाहनामा में मिलता है।
यमुना नदी के मुहाने पर मकबरे का निर्माण या आधार रखा गया था। यह इमारत लकड़ी पर टिका हुआ है।
इस लकड़ी को जैसे जैसे नमी मिलती जाती है वह उतना ही मजबूत होता चला जाता है। ताजमहल के चारों तरफ चार मीनारें बनायीं गयी है जो इसका संतुलन बनाये रखती है।
साथ ही परिसर में एक बड़ा सा बगीचा भी है जहाँ पर छोटी छोटी नहरे बनायीं गयी है और तो और पानी के फव्वारे भी बांये गए है जो ताजमहल की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है।
1.1 दुनिया के सात अजूबे [New seven wonders of the world]
वर्ष 2000 में स्विट्ज़रलैंड द्वारा पूरी दुनिया के सात नए अजूबों के बारे में चर्चा की गयी जो निम्नलिखित है-
Buildings | Country or place |
---|---|
Tajmahl | India, Agra |
Great wall of china | China |
Chichén Itzá | Mexico |
Petra | Jorden |
Machu picchu | Peru |
Christ the Redeemer | Brazil , Rio de geneiro |
Colosseum | Rome |
2. ताजमहल को बनाने में कितना रुपया लगा ? [Cost to built Taj Mahal]
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार ताजमहल को बनाने में 1653 ईस्वी तक 32 M रूपये यानि 3 करोड़ 20 लाख रुपयों की लागत आयी थी और 2015 में इसकी अनुमानित लागत 52.8 B रूपये होती।
3. ताजमहल किसने बनवाया था ? [agra india taj mahal]
ताजमहल का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा उनकी प्रिय बेगम मुमताज महल के याद में बनवाया गया था।
शाहजहां ने ताजमहल के प्रत्येक हिस्से को बेहद खूबसूरती से बनवाया था। इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए इन्होने कई वास्तुकारों को अपने राजमहल बुलाया था।
इस ईमारत की कैलिग्राफ का कार्य अमानत खान द्वारा किया गया था।
गयासुद्दीन द्वारा मकबरे की शिलाओं पर इबारत लिखी गयी थी।
ताजमहल का गुम्बद बनने का कार्य तुर्की के प्रसिद्ध शिल्पकार इस्माइल खान अफरीदी को दिया गया था।
वही इसे बनाने में 20000 कारीगरों की को लगाया गया था। इन पर नजर रखने के लिए मुहम्मद हनीफ को अध्यक्ष बनाया गया था।
बेशकीमती पत्थरों के लिए शाहजहां ने पंजाब से जैस्पर, चीन से जेड और क्रिस्टल, तिब्बत से नीला पत्थर, श्रीलंका से लेपिस लजूली और सफायर, अरब देशों से कोयला, पन्ना, हीरे, और कोर्नेलिअंस लाये गए थे और उन्हें बेहद शालीनता के साथ सजाया गया था।
ताजमहल में प्रवेश के लिए दक्षिण दिशा की और द्वार है। यह प्रवेश द्वार 151 फिट लम्बा और 117 फिट चौड़ा है वही इस प्रवेश द्वार की ऊंचाई 1000 फिट है।
इस ईमारत का मुख्य द्वार लाल बलुई पत्थर से निर्मित है और इसकी ऊंचाई है- 30 मीटर।
इस मुख्य द्वार पर अरबी भाषा में मुस्लिम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान की आयते तराशी गयी है।
5. ताजमहल के कुछ प्रमुख तथ्य [India’s taj mahal]
- ताजमहल को बनाने के लिए दुनियाभर के कारीगर आये थे
- ताजमहल कुतुबमीनार से भी 5 फिट ऊँचा है
- ताजमहल के साथ पहली सेल्फी जॉर्ज हेरिसन ने ली थी
- ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है
- इस इमारत को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया है.
- प्रतिदिन इसे देखने के लिए 12 हजार से ज्यादा पर्यटक आते है.
- ताजमहल का नक़ल बीवी के मकबरा के नाम से भी जाना जाता है यह मकबरा औरंगाबाद में स्थित है.
6. ताजमहल देखने के लिए कितना रूपये टिकट लगता है ? [Taj mahal ticket for indian]
ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों और सार्क देश यानि की (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान) के लिए 10 रूपये टिकट रखा गया है।
अन्य व्यक्तियों के लिए 250 रूपये टिकट रखा गया है।
7. ताजमहल में प्रतिबंधित चीज़ें [Prohibited things in Taj Mahal]
ताजमहल में कुछ चीज़ें प्रतिबंधित है। यदि आपके पास ऐसी चीज़ें पायी गयी तो आपके खिलाफ कार्यवाही होगी।
ज्यादा जानकारी के लिए आप ताजमहल आगरा के official site पर check in कर सकते है।
- खाद्य पदार्थ
- नशीली वस्तुए
- झंडे और बैनर
- ड्रोन
- फूल माला पूजा सामग्री
- विस्फोटक हथियार
- धार्मिक पुस्तके
- ज्वलनशील पदार्थ
- दरी या चटाई
8. परिवहन सुविधा [How to reach Taj mahal]
सड़क परिवहन बस सेवाएं उपलबध है- | ईदगाह और ISBT |
नजदीकी हवाई अड्डा | खेरिआ हवाई अड्डा |
नजदीकी रेलवे स्टेशन | आगरा छावनी स्टेशन , आगरा जाने के लिए स्पेशल ट्रेने है – पैलेस ऑन व्हील्स , शताब्दी एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस |
9. ताजमहल की फोटो [Taj Mahal Photo]
10. निष्कर्ष [Conclusion]
दोस्तों मुग़ल बादशाहो ने भारत में अनेकों इमारतों का निर्माण करवाया।
बादशाह शाहजहां का काल तो मुग़ल साम्राज्य का स्वर्ण काल के नाम से जाना जाता है।
उसके पिता जहांगीर की छवि उसमे दिखाई पड़ती थी। जिस प्रकार से उसके पिता प्रकृति और कला के दिव्वाने थे उसी प्रकार शाहजहां भी दीवाने थे।
मुगलो द्वारा बनवाये गए विभिन्न इमारते पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। तो दोस्तों आपको ताजमहल कैसा लगा कमेंट करके बताएं
11. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]
दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।
इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।
यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद !