सीरी किला का इतिहास और उसकी वास्तुकला | Siri fort Delhi

आज अगर हम उत्तर भारत में नजर डालें तो हमें ज्यादातर इमारतें मुग़ल सम्राटों द्वारा निर्मित दिखलाई पड़ती है।

जिनमे अगर सबसे ज्यादा योगदान किसी सम्राट ने दिया है तो वो है मुगल साम्राज्य का पांचवे शासक, शाहजहां।

मुग़ल साम्राज्य के इस दौर को हम कला और संस्कृति का स्वर्ण काल के नाम से भी जानते है।

लेकिन मुग़ल साम्राज्य से पहले भी कुछ साम्राज्यों ने अपने शासनकाल में महत्वपूर्ण एवं भव्य इमारतों का निर्माण करवाया था।

फिर चाहे बात गुलाम वंश की हो या फिर खिलजी वह की।

गुलाम वंश के शासक कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा उसके काल में कुतुबमीनार की भवन की नींव रखी गयी थी जिसे उसके अगले शासक यानी इल्तुतमिश द्वारा पूरी की गयी थी।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम चलने वाले है अलाउद्दीन द्वारा निर्मित सीरी किले को करीब से देखने।

इसमें हम सीरी किले के इतिहास और उसके वास्तुकला के साथ-साथ हम अलाउद्दीन खिलजी के भी बारे में जानेंगे।

1. सीरी किला का इतिहास [Siri fort history]

मम्लूक या गुलाम वंश के इल्तुतमिश के शासनकाल से ही सम्पूर्ण भारत पर विदेशी आक्रमणो का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा था।

जिसका शुरुआत इल्तुतमिश के समय से ही हो चुकी थी। इल्तुतमिश ने भी इसके लिए अपनी सम्पूर्ण सेना का एक हिस्सा इस मंगोल आक्रमणकारियों से लड़ने के लिए बना रखा था।

जिसका काम सिर्फ और सिर्फ इन आक्रमणकारियों को राज्य में प्रवेश से रोकना था।

लेकिन जिस सुल्तान ने इस क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान दिया था उनमे अलाउद्दीन खिलजी का भी नाम आता है।

इन्ही मंगोल आक्रमणकारियों से अपने राज्यों को बचने के उद्देश्य से ना सिर्फ सेना को संगठित किया बल्कि उसने एक प्रसिद्ध किले का निर्माण भी करवाया जिसे हम आज सिरे किले या सीरी फोर्ट के नाम से जानते है।

यह किला वर्ष 1297 – 1307 के बीच निर्मित किया गया था। एक प्रसिद्ध के अनुसार इस किले का निर्माण मंगोल आक्रांतों के सिरों पर किया गया था।

इसे पढ़ें – जैसलमेर किले का इतिहास और उसकी वास्तुकला

1.1 खिलजी वंश [Khilji dynasty]

जलालुद्दीन खिलजी ने वर्ष 1290 में खिलजी राजवंश की नीव रखी थी। खिलजी वास्तविक रूप से तुर्क थे।

अफगानिस्तान में हेलमंद नदी घाटी के प्रदेश को खिलजी के नाम से पुकारा जाता था और जो जातियां इन घाटियों में बस गयी उन्हें ही इतिहास में खिलजी के नाम से जाने जाना लगा।

जलालुद्दीन खिलजी के पूर्वज इसी जाति से सम्बंधित थे जो लगभग 200 वर्षों से उसी प्रदेश में रह रहे थे, जिसके कारण उनका रहन सहन और रीति-रिवाज सभी कुछ अफगानों के जैसा हो चूका था।

भारतवर्ष में जब उन्होंने अपने राजवंश की स्थापना की तो लोग उन्हें भ्रमवश अफगान समझने लगे

गुलाम वंश के अंतिम शासक क्यूमर्स की हत्या करने के पश्चात् जलालुद्दीन खिलजी ने खिलजी राजवंश की नीव रखी।

इन्होने वर्ष 1290 से 1320 के मध्य भारतवर्ष पर राज किया था इस दौरान अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में इनके राज्य का विस्तार सुदूर दक्षिण भारत तक हो गया था।


खिलजी राजवंश में मुख्यतः 3 ही राजा हुए जिन्होंने खिलजी वंश को आगे बढ़ने का काम किया।

  • जलालुद्दीन खिलजी
  • अलाउद्दीन खिलजी
  • गयासुद्दीन खिलजी

इसे पढ़े – नाहरगढ़ किले का इतिहास और उसकी वास्तुकला

1.2 अलाउद्दीन खिलजी कौन था ? [who was Alauddin khilaji]

अलाउद्दीन खिलजी खिलजी वंश का सबसे महत्वपूर्ण व शक्तिशाली शासक था जिसने उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत पर भी हुकूमत करने का सफल प्रयास किया था।

वर्ष 1296 में उसने अपने श्वशुर जलालुद्दीन खिलजी का वध करके इस राजगद्दी को धोखे से हथिया लिया था।

राजगद्दी पर बैठने के साथ ही उसने ” अबुल मुजफ्फर सुल्तान अलौद्दुनिया वा दीन मुहम्मद शाह खिलजी की “ उपाधि धारण की।

अलाउद्दीन ने अपने शासनकाल के दौरान सैन्य शक्ति और राज्य के निर्माण पर अच्छा खासा ध्यान दिया था।

इसके लिए उसने एक अच्छे गुप्तचर विभाग की स्थापना की थी जिस वजह से अपने शासनकाल के दौरान उसने अपने प्रतिद्वंदियों द्वारा किये जा रहे कई विद्रोहों को दबाने में मदद की।

इसके आलावा उसने अपने शासनकाल में निरंकुशता की स्थापना की, जिस वजह से कोई भी उसके खिलाफ नहीं बोलता था, अगर कभी कोई उसके विपरीत बोलता था तो उसे वह मृत्युदंड देता था।

इसके आलावा उसके शासनकाल के दौरान मंगोल आक्रमण काफी हद तक बाद चुके थे जिन्हे रोखना बेहद ही जरुरी था।

ये मंगोल आक्रमणकारी ना सिर्फ उस जगह को लुटते थे बल्कि उस जगह को तहस-नहस भी कर देते थे ताकि जो बचे भी रहें वह किसी भी अन्य संसाधनों का प्रयोग ना कर पाएं और मृत्युं को प्राप्त हो जाये।

इस समस्या से निपटने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने अपनी सेना को काफी मजबूत बनाया उन्हें अनुशासित किया और तो और उनके खर्चे के लिए राजस्व में भी बढ़ोत्तरी की गयी जिस वजह से उसकी सेना तुलनात्मक रूप से काफी मजबूत हो गयी थी।

इसे पढ़ें – तुगलकाबाद किले का इतिहास और उसकी वास्तुकला

2. सीरी किला की वास्तुकला [Siri fort architecture]

प्रसिद्ध हौज खास और महरौली के बीच स्थित, सिरी किला अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल के दौरान निर्मित किया गया था।

ऐसा माना जाता है कि सिरी किला शहर का अभिन्न हिस्सा था , जिसे मध्यकालीन दिल्ली में बने सात शहरों में से दूसरा सबसे महत्पूर्ण संरचना माना जाता था।

इस किले और इसके आस पास के के निर्माण के लिए लगभग 70,000 सैनिक ने कार्य किया और मंगोलों से मुकाबला करने के लिए इसे अभेद्य बना दिया।

सीरी किले में कुल सात प्रवेश और निकास द्वार थे लेकिन आज के सन्दर्भ में यह सिर्फ एक ही बचा है, जिसे दक्षिण पूर्व द्वार के नाम से जाना जाता है।

इस किले के निर्माण के लिए सफेद संगमरमर के साथ साथ अन्य चमकीले एवं खूबसूरत पत्थरों के द्वारा इसे सुंदर रूप देने की कोशिश की गयी थी।

इसे पढ़ें – मेहरानगढ़ किला – एक शापित किला

3. सीरी किला घूमने कब जाएँ

दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट सर्दियों के मौसम के लिए अनुकूल है और आप बेहतर तरीके से एन्जॉय कर पाएंगे।

चूंकी दिल्ली की गर्मी से हम सभी वाकिफ है इसलिए मेरा यही सुझाव है की आप नवंबर से मार्च के बीच कभी भी पर्यटन के लिए आ सकते है।

सीरी किला काफी वृहद् क्षेत्र में फैला हुआ है इसलिए ज्यादातर आपको पैदल ही घूमना होगा और इसकी खूबसूरती को देखना होगा।

इसलिए बेहतर है की आप अपने लिए आरामदायक जूतों का चुनाव करें।

इसे पढ़ें – गोलकुंडा किले का इतिहास और उसकी वास्तुकला

2.1 दिल्ली के अन्य पर्यटन स्थल [Tourist place in Delhi]

दोस्तों राजधानी दिल्ली, कई ऐतिहासिक इमारतों की स्थली रही है जहाँ पर एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है जो आपको मनोरंजन के साथ-साथ आपके ज्ञान में वृद्धि भी करेंगी।

दिल्ली के कुछ पर्यटन स्थल इस प्रकार है –

लाल किला राष्ट्रपति भवन
जामा मस्जिद जंतर-मंतर
विश्वप्रसिद्ध कुतुबमीनार हुमायूँ का मकबरा
लोटस टेम्पल राज घाट
अक्षरधाम लक्ष्मी नारायण मंदिर

3. सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं सीरी फोर्ट सभागार [Siri fort sports complex & Siri fort auditorium]

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में खेलों के विकास के लिए सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया था।

इस काम्प्लेक्स का निर्माण वर्ष 1989 में DDA  द्वारा किया गया था। सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स भी पास में ही है।

इसमें फ्लड लाइट टेनिस, बास्केटबॉल, गोल्फ ड्राइविंग रेंज, एक इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम और स्क्वैश, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, एरोबिक्स, योग, ताइक्वांडो, मल्टी जिम, स्विमिंग, मिनी गोल्फ इत्यादि जैसे खेलों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

हाल के कुछ वर्षों के दौरान सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कोर्स, जॉगिंग, क्रोकेट, स्केटिंग, शूटिंग, रेकी, प्राकृतिक चिकित्सा और चिल्ड्रन पार्क, क्रूव मागा, वेस्टर्न डांस, बल्ले और जैज जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

सीरी किला में स्थित, सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम है जो दिल्ली के सबसे अच्छे ऑडिटोरियम में से एक है और प्रसिद्ध नाटक स्क्रीनिंग, लाइव प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रदर्शन और बहुत कुछ की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

इसे पढ़ें : जानिए 2021 में कैसी दिखती है – हवामहल

4. परिवहन सुविधा [How to reach Siri fort]

सड़क परिवहन राज्य सरकार द्वारा नियमित रूप से बसों का सञ्चालन किया जाता है।
नजदीकी रेवले स्टेशन हौजखास मेट्रो स्टेशन
नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गाँधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा

6. सीरी किले की तस्वीर [Siri fort images]

7. निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों अलाउद्दीन खिलजी ने अपने शासनकाल के दौरान कई भव्य इमारते बनवायी थी।

जिनमे अलाई दरवाजे के साथ साथ सीरी किले का नाम भी आता है। इस किले के निर्माण के पीछे मंगोल आक्रमणकारिओ का आतंक था।

इन आक्रमणकारियों से बचने और अपने राज्य की सुरक्षा के लिए उसने इस किले की मरम्मत की और इसे काफी हद तक अजेय बना दिया था।

इस दौरान वह लगातार युद्धों में जुझा रहा। उसने अपने सैनिक व्यवस्था, राज्य का सञ्चालन और सबसे महत्वपूर्ण बाजार के नियम इत्यादि के लिए कई नए नियम बनाये।

इसके अलावा उसने जासूसी के लिए एक अलग विभाग की स्थापना की थी जिसका प्रयोग वह राज्य में होने वाले विद्रोहों को नियंत्रित करने के लिए करता था।

इसे पढ़ें – जानिए जलमहल का इतिहास और उसकी वास्तुकला

7. सीरी किला का पता [Siri fort map]

5. सवाल जवाब [FAQ]

1. सीरी किला कहाँ स्थित है ?

सीरी किला दिल्ली में स्थित है।

2. इस किले का निर्माण किसने करवाया था ?

इस किले का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था।

3. इस किले का निर्माण क्यों किया गया था ?

सीरी किले का निर्माण मंगोल आक्रमणकार्यों से बचाव के लिए किया गया था।

4. सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कहाँ पर है ?

सीरी फोर्ट स्पोर्ट काम्प्लेक्स दिल्ली में स्थित है।

5. सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नंबर

Reception- 26497482,, 26496657 Tele Fax – 26496672 Secretary – 26496286

8. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

Siri fort tags

siri fort upsc , siri fort Q&A siri fort kisne banawya tha , alauddin khilji biography in hindi , thousands pillar , siri fort history , siri fort architecture , siri fort sports complex , siri fort contact details , siri fort sports complex contact number , siri fort in delhi, siri fort booking, siri fort was built by , siri fort badminton court, siri fort timing, etc.

Leave a Comment