सिंगापुर वीसा के प्रकार एवं जरुरी कागजात | Singapore visa

सिंगापुर दक्षिण एशिया में स्थित एक विकसित देश है। इस देश की कुल आबादी 54.6 लाख है। दोस्तों आज का यह सिंगापुर दशकों पहले एक मछुआरों की बस्ती थी। लेकिन इस देश ने अपनी क्षमता को पहचाना और साथ ही अपनी एवं अपने देश की तरक्की में इस कदर आगे बढ़ा की आज दुनियभर में सभी के लिए मिसाल बन चूका है।

सिंगापुर में दुबई जैसा ही टूरिस्ट स्पॉट देखने को मिलेगा। अपनी बेहतरीन टैक्स प्रणाली के दम पर यह दुनियाभर के निवेशकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब हो गया है। आज यहाँ आपको पूरी दुनिया के मशहूर ब्रांड्स के हेडक्वार्टर्स या मुख्यालय देखने को मिलेंगे।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम सिंगापुर वीसा के बारे में चर्चा करेंगे। यदि आपका भी प्लान सिंगापुर घूमने का है तो यह आर्टिकल आपके इस यात्रा में काफी मददगार साबित होने वाला है।

सिंगापुर वीसा के प्रकार [Singapore visa type]

सिंगापुर वीसा के प्रकार एवं जरुरी कागजात | Singapore visa

यूँ तो प्रत्येक देश अपने यहाँ आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए अनेको प्रकर के वीसा को उपलब्ध करवाता है। इस वीसा के माध्यम से एक तरफ उनके सॉफ्ट पावर को बल मिलता है तो वही दूसरी तरफ उनके इकॉनमी को भी एक रफ़्तार मिलती है।

दोस्तों सिंगापुर सरकार अपने यहाँ आने वाले नागरिको को स्टूडेंट वीसा, टूरिस्ट वीसा, इन्वेस्टर वीसा एवं बिज़नेस वीसा इत्यादि वीसा को उपलब्ध करवाता है। चूँकि इन वीसा के बारे में आप सभी को जानकारी है तो मैंने यहाँ पर सिर्फ और सिर्फ सिंगापुर का वीसा कैसे प्राप्त करेंगे इसके बारे में ही बताने वाला हूँ।

इसे पढ़ें काम के सिलसिले में दुबई जाना चाहते है तो इसे जरूर देखें

वीसा क्या होता है ? [What is visa ?]

सिंगापुर वीसा के प्रकार एवं जरुरी कागजात | Singapore visa

तो दोस्तों वीसा क्या होता है ? यह भी एक सरकारी दस्तावेज होता है जो हमारे द्वारा किसी भी देश में जाने से पहले प्राप्त करना होता है। ज्यादातर देश अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीसा आन अराइवल की सुविधा देते है।

यह वीसा का ही एक विशेष रूप होता है। इस प्रकार का दस्तावेज कुछ सिमित समय के लिए ही होता है यानी यदि आप पर्यटन के लिए किसी देश में जा रहे है तो यह वीसा मात्र 90 दिनों या फिर 3 महीनों के लिए दिया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है की इस दस्तावेज का प्रयोग मुख्यतः पर्यटन रोजगार एवं व्यापार के लिए ही होता है।

सिंगापुर का वीसा प्राप्त करने के पहले आपके पास कुछ जरुरी कागजातों का होना बेहद महतपूर्ण है। बिना इन दस्तावेजों के आप सिंगापुर में नहीं जा सकते है। यह दस्तावेज इस प्रकार है :

  • होटल की बुकिंग्स स्लिप
  • फ्लाइट बुकिंग टिकट्स
  • आपके बैंक का स्टेटमेंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पासपोर्ट जिसकी वैधता 6 महीनो की हो और
  • सबसे जरुरी बात फॉर्म 14 को पूरी तरह से भरना होगा

इन सभी महतपूर्ण कागजातों को लेकर आपको ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से सिंगापुर वीसा के लिए आवेदन दे सकते है। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए आपको form-No-14 को अच्छे से भरना होगा और फिर उसे आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट करना होगा।

Read this : पासपोर्ट क्या है और हमें इसकी जरूरत क्यों पड़ती है ?

सिंगापुर वीसा की फीस [Singapore visa fees]

एक बार जब आप फॉर्म को फाइनल सबमिट करने जायेंगे तो आपसे वीसा की फीस के रूप में $30 सिंगापुर डॉलर में भुगतान करना होगा। वीसा पैमेंट करने के बाद आपको एक कन्फोर्मशन पेज मिलेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।

सिंगापुर वीसा के अप्लाई करने के बाद आपको 3 से 4 दिनों का इंतज़ार करना होगा उसके बाद ही आपके ईमेल पर आपका वीसा भेज दिया जाता है। लेकिन ध्यान रहे इस वीसा को आप अच्छे से क्रॉस चेक जरूर कर लें ताकि ईमेल के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके।

एक बार वीसा आपके हाथ में आने के बाद सिंगापुर जाने की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए आपने पहले से ही हवाई टिकट को तो बुक ही कर लिए होगा।

सिंगापुर की यात्रा पर निकलने से पहले आपको ऊपर दिये गए महत्वपूर्ण कागजातों को एक बार फिर से देख लेना होगा ताकि कुछ भी कागजात छूटने पर आपका सिंगापुर यात्रा खटाई में ना पद जाएँ।

इसे पढ़ें – कुवैत में जॉब करना चाहते है ? हमारे साथ जानिए वीजा से लेकर नौकरी तक की सारी जानकारी

Singapore embassy location

निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों यूँ तो दुनियभर में एक से बढ़कर एक देश है जहाँ पर आप अपने हॉलिडे मना सकते है। लेकिन बात करें साउथ एशिया के सबसे खूबसूरत देश की तो इनमे सिंगापुर, थाईलैंड, विएतनाम इत्यादि देश काफी मशहूर है।

यह देश अपने पर्यटन के लिए खासा प्रसिद्ध है। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैंने सिंगापुर वीसा के बारे में जानकरी दी है उम्मीद करता हूँ की यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा।

यदि आपके मन में इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो उसे कमेंट सेक्शन में जरूर पूंछे।

धन्यवाद !

सवाल जवाब [Some FAQ]

सिंगापुर कैसे जा सकते है ?

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें

सिंगापुर वीसा की फीस कितनी है ?

$30 सिंगापुर डॉलर

सिंगापुर के लिए जरुरी कागजात क्या क्या है ?

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें

फॉर्म संख्या 14 क्या है ?

इसमें आपसे सम्बंधित कुछ प्रमुख जानकरियां मांगी जाती है

वीसा क्या होता है ?

यह भी एक सरकारी दस्तावेज होता है जो हमारे द्वारा किसी भी देश में जाने से पहले प्राप्त करना होता है।

Leave a Comment