Sheikh chilli’s Tomb in Hindi | शेख चिल्ली का मकबरा

मुग़ल बादशाह पीर फ़क़ीर और सूफी संतों का बड़ा सम्मान किया करते थे।

भारत में सूफी संत और भक्ति आंदोलन के पश्चात् भारत में कई संप्रदाय स्थापित हुए और तो और इन महान संतों और सूफी द्वारा लोगों को अपने भगवान या मोक्ष प्राप्ति के साधन को भी आसान भाषा में बतलाने लगे।

जिसका परिणाम यह हुआ की भारतवर्ष के आम नागरिक से लेकर राजाओं में भी भगवान् के प्रति सम्मान ने जगह बनायीं।

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम शेख चिल्ली के मकबरे के बारे में चर्चा करेंगे उम्मीद है आप सभी को यह बेहद पसंद आयेगा।

1. शेख चिल्ली का मकबरा कहाँ पर स्थित है ? [shekh chilli makbara location]

शेख चिल्ली का मकबरा भारत के हरियाणा राज्य के थानेसर में स्थित है।

इस मकबरे का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह के द्वारा किया गया था।

इस मकबरे में शेख चिल्ली के आलावा उनकी बेगम की भी कब्र बनी है।

2.शेख चिल्ली कौन थे ? [Who was shekh chilli]

शेख चिल्ली एक सूफी संत थे । उनका पूरा नाम अब्दुल-करीमअब्द-उर-रज्जाक [Abdul-karim abd-ur-Razak] था।

शेख चिल्ली कादरी सिलसिला से संबधित थे।

शेख चिल्ली बुद्धिमान होने के साथ साथ एक उदार व्यक्ति भी थे।

मुग़ल सल्तनत में कई बुद्धिमान थे जिन्होंने मुग़लों को उनके सर्वोच्छ्तम शिखर पर पहुंचाया था।

अक्सर जब हम बुद्धिमानी की बात करते है तो हमारे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ राजा बीरबल, मुल्ला दो प्याजा और कृष्णदेव राय के दरबारी तेनालीराम का ही नाम आता है।

3. कादरी सिलसिला क्या है ? [Kadari silsila]

कादरी सिलसिले की स्थापना शेख अब्दुल कादर गिलानी द्वारा किया गया था।

शुरुआत में यह कादरी सिलसिला उत्तर प्रदेश और दक्कन के क्षेत्रों में फैला।

भारत में इस सिलसिले की शुरुआत सैयद मुहम्मद गिलानी ने किया था। 

मुग़ल बादशाह शाहजहां के बड़े पुत्र दाराशिकोह इसी कादरी सिलसिले के अनुयायी थे।

दारा शिकोह, मिया मीर कादिरी से मिलने लाहौर जाते थे।

4. शेखचिल्ली के मकबरे की स्थापत्य कला [Shekh chilli tomb architecture]

शेख चिल्ली के मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है।

मुग़ल सल्तनत के बादशाहों ने अपने जीवन कल विभिन्न भवनों का निर्माण इसी लाल बलुआ पत्थर से किया है।

इस मकबरे के निर्माण में फ़ारसी वास्तुकला का प्रयोग किया गया है साथ इस इस मकबरे के दीवारों पर फूल पत्त्तों की सुन्दर कलाकृतियां भी बनायीं गयी है।

इस मकबरे के उत्तर दिशा में मुगल गार्डन स्थित है। इस इमारत के स्तम्भों की भी बहुत बारीकी से सजाया गया है।  

इस मकबरे में मस्जिद के आलावा मदरसा लॉन और संग्रहालय बना हुआ है।

इस संग्रहालय के बारे में कहा जाता है की यहां पर कई पांडुलिपियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे गए है।

इसी प्रकार का एक संग्रहालय तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है जिसका नाम है सालारजंग संग्रहालय

यह संग्रहालय हैदराबाद शाही नवाबो की निवास स्थल था जिसे पर्यटन की दृस्टि से आम जन के लिए खोला गया है।

इसे भी पढ़ें-

5. शेखचिल्ली के मकबरे में स्थित संग्रहालय [Museum near shekh chilli tomb]

शेखचिल्ली के मकबरे में एक संग्रहालय भी स्थित है।

चूँकि यह संग्रहालय काफी प्राचीन है इसलिए इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग यानि [archeological survey of India] करती है।

इस मकबरे के साथ साथ यहाँ पर स्थित अन्य इमारतों को यह विभाग [Ancient monuments and archeological sites and remains act 1958] के तहत सुरक्षा प्रदान करती है।

इस संग्रहालय में गुप्ता साम्राज्य, कुषाण साम्राज्य और वर्धन साम्राज्य यानि हर्षवर्धन के विभिन्न वस्तुओं को सुरक्षित रखा गया है।

6. शेखचिल्ली के मकबरे के प्रमुख तथ्य [Facts about shekh chilli tomb]

  • शेख चिल्ली का मकबरा भारत के हरियाणा राज्य के थानेसर में स्थित है।
  • शेख चिल्ली एक सूफी संत थे वह कादरी सिलसिला से संबधित थे।
  • शेख चिल्ली के मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है।
  • इस मकबरे के निर्माण में फ़ारसी वास्तुकला का प्रयोग किया गया है साथ इस इस मकबरे के दीवारों पर फूल पत्त्तों की सुन्दर कलाकृतियां भी बनायीं गयी है।
  • अकबर के नौरत्नोंमे से एक थे शेख चिल्ली.

शेख चिल्ली मकबरे का मैप [Shekhchilli tomb map]

7. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा शेख चिल्ली और उनके मकबरे के बारे में कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए है।

इन प्रश्नों में जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न है हमने उनका जवाब दिया है उम्मीद है आप सभी को हमारे द्वारा किया गया यह प्रयास अच्छा लगेगा।

यदि फिर भी आपके मन में शेख चिल्ली मकबरे से रिलेटेड कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर पूछे।

1. क्या यहाँ पर फोटोग्राफी के लिए कुछ अलग से चार्ज देना पड़ता है ?

जी नहीं ऐसा कुछ नहीं है।

2. शेख चिल्ली कौन थे ?

शेख चिल्ली एक सूफी संत थे

3. शेख चिल्ली का मकबरा कहाँ है ?

शेख चिल्ली का मकबरा भारत के हरियाणा राज्य के थानेसर में स्थित है

4. इस मकबरे का निर्माण किसने करवाया था ?

इस मकबरे का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह के द्वारा किया गया था

5. प्रवेश का समय बताइये ?

सुबह 10 बजे शाम के 5 बजे तक यह मकबरा खुला रहता है।

8. शेखचिल्ली के मकबरे की तस्वीर [shekh chilli tomb photo]

9. निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों शेख चिल्ली जी का इतिहास में बेहद सम्मानित स्थान रहा है।

उनके तथा उनके सहयोगी सूफी संतों ने मिलकर भारत के तमाम लोगों को भगवन के प्रति कार्यों को अवगत कराया था।

इस पर मुग़ल राजाओं का पूर्ण संरक्षण होने के कारण इन सूफी संतों ने आम जान मानस के भीतर भक्ति के भाव को जगाया।

10. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

Leave a Comment