Sex museum in India| भारत का एकमात्र सेक्स संग्रहालय

भारत में सेक्स ( sex ) को लेकर अभी भी कई प्रकार की भ्रांतियां और रूढ़िवादी विचारधाराएं हमारे समाज में खूब फल फूल रही है।

इन रूढ़िवादी विचारधारों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न देशों की सरकारों ने अपने यहाँ पर इनका विकल्प तैयार किया है।

भारत के मुंबई में भी इसी का एक विकल्प के रूप में सेक्स म्यूजियम की स्थापना की है ताकि लोग सेक्स के प्रति विभिन्न भ्रांतियों और विचारों से अवगत हो सके और तो और विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचने के लिए लोगों के पास इसके प्रति पर्याप्त जानकारी भी उपलब्ध हो, इसके लिए प्रयास किया गया है।

1. अंतरंग संग्रहालय कहाँ पर स्थित है ? [Sex art museum]

अंतरंग संग्राहलय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। इस म्यूजियम को Antarang – Sex Health Information Art Gallery या sex museum  के नाम से भी जाना जाता है।

इस म्यूजियम के जरिये लोगों में सेक्स के प्रति जितनी भी मिथक यानि की झूठी अवधारणाएं है उन्हें दूर किया जाता है।

इसके लिए बाकायदा इस म्यूजियम में कई सारे स्टेचू बनाये गए है और तो और सेक्स के दौरान विभिन्न बातों का कैसे ख्याल रखे इसके लिए भी सावधानिया बताई गयी है।

जैसा की हम सभी जानते है की सेक्स बीमारिया काफी खतरनाक होती है खासकर HIV_AIDS यह बीमारी इतनी खतरनाक होती है की व्यक्ति की धीरे धीरे मृत्यु होती है।

इस प्रकार का म्यूजियम पुरे दक्षिण एशिया में केवल भारत यानि की हमारे पास है।

वर्ष 2002 में मुंबई में लगातार सेक्स से जुडी हुयी बिमारियों ने मुंबई के साथ साथ पुरे महाराष्ट्र सरकार के माथे पर पसीने ला दिया था।

इस परिस्थिति से बचने के लिए तब मुंबई सरकार ने नगरपालिका और मुंबई जिला HIV_AIDS नियंत्रण सोसाइटी द्वारा एक अभूतपूर्व कार्य किया गया।

इसके लिए उन्होंने मुंबई शहर में अंतरंग म्यूजियम यानि की sex museum की स्थापना की।

2. अंतरंग संग्राहलय बनाने का उद्देश्य क्या है ?

अंतरंग म्यूजियम यानि की सेक्स म्यूजियम में हमारे प्रजनन तंत्र, सुरक्षित सेक्स की प्रक्रिया, सेक्स से जुडी हुयी बीमारियां इत्यादि के बारे में विज़ुअली दिखाई गयी है ताकि लोग इन चीज़ों से डरें नहीं और तो और वह इन के बारे में जानकर सुरक्षित रह सकें।

यह म्यूजियम सभी लोगों के लिए फ्री है।

Leave a Comment