सऊदी अरब वीसा फीस के बारे में पूरी जानकारी | Saudi Arabia visa fee

नमस्कार दोस्तों सऊदी अरब से सम्बंधित एक और आर्टिकल में आपका स्वागत है आपने पिछले आर्टिकल  मे सऊदी अरब वीसा शुल्क के बारे में पूछा था.

आज का यह आर्टिकल इसी पर आधारित है. जैसा की हम सभी जानते है की सऊदी अरब की सरकार अपने यहाँ पर आने वाले व्यक्तियों के लिए अलग अलग प्रकार की वीसा को उपलब्ध करवाता है, और जाहिर है इनकी फीस भी उसी प्रकार होगी।

तो सबसे पहले हमें सऊदी अरब द्वारा दिए जाने वाले वीसा के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है ताकि हम सही वीसा का चुनाव कर पाएं। 

Read this post in English : click here

1. सऊदी अरब द्वारा दिए जाने वाले वीसा [Types of Saudi Visa]

दोस्तों सऊदी सरकार अपने यहाँ पर आने वाले पर्यटकों या कामगारों को लगभग 15 प्रकार के प्रकार के वीसा उपलब्ध करवाता है।

व्यापार यात्रा वीजाप्रीमियम रेजीडेंसी वीजा
निवास वीसा नवजात वीजा
रोज़गार वीसाधार्मिक वीजा
राजनयिक मिशन और संगठन वीजा व्यक्तिगत यात्रा वीजा
राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा साथी वीजा
सरकारी वीजाफैमिली विजिट वीजा
पर्यटन वीजा एक्जिट/री-एंट्री वीजा

आइये जानते है सऊदी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन वीजा के बारे में –

1.1 सरकारी वीजा [Government VISA]

इस वीजा का प्रयोग आमतौर पर उच्च सरकारी पदों पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है। इस वीजा को बिना किसी अंतर्राष्ट्रीय दबाव के दिया जाता है।

इसे पढ़ें – अपनी पहली हवाई यात्रा को बनाये और भी यादगार

1.2 राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा [Diplomatic & Official VISA]

इस वीजा का प्रयोग राजनेताओं द्वारा कूटनीतिक वार्ताओं के लिए किया जाता है।

आमतौर पर आप लोगों ने देखा होगा की हमारे देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों के मंत्री भी अक्सर एक देश से दूसरे देश आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते रहते है। यह वीजा इन्ही के लिए है।

1.3 राजनयिक मिशन और संगठन वीजा [Diplomatic mission & Organizations]

राजनयिक मिशन भी एक या एक से अधिक देशों के लिए एक अनिवासी स्थायी मिशन है।

स्थायी राजनयिक मिशनों को विशेष रूप से दूतावास के रूप में जाना जाता है।

दूतावास राजनीतिक, आर्थिक और वित्तीय मामलों, कानूनी व्यवस्था, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में अपने हितों का प्रतिनिधित्व करता है।

1.4 पर्यटन वीजा [Tourist VISA]

इस प्रकार के वीजा का प्रयोग आमतौर पर पर्यटक करते है। आप जानकर आश्चर्यचकित हो जायेंगे की अधिकांश देशों की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान अगर किसी चीज का है तो वह है – पर्यटन।

यदि आपको दुनिया के किसी भी देश में पर्यटन के लिए जा रहे हो तो आपको पर्यटन वीजा की जरूरत पड़ती है।

1.5 बिज़नेस वीसा [Business visit VISA]

आमतौर पर इस प्रकार के वीजा का प्रयोग बड़े-बड़े व्यापारी वर्ग किया करते है। वह अपने व्यापार के सिलसिले में एक देश से दूसरे देश को आते-जाते रहते है।

इसके आलावा वह अपने व्यापार की शाखाये भी इन देशों में खोलते है। जिसका प्रत्यक्ष रूप से उसी देश को लाभ प्राप्त होता है।

इसे पढ़ें – अपनी पहली हवाई यात्रा को बनाये और भी यादगार

1.6 रोज़गार वीसा [Employment VISA]

रोजगार वीसा जैसे की नाम से ही स्पष्ट है। इस वीजा का प्रयोग आम तौर पर वह लोग करते है जिन्हे रोजगार की तलाश रहती है।

हमारे देश से भी प्रतिवर्ष हजारों एवं लाखों की संख्या में विदेशों में इसी वीजा की सहायता से कार्य करते है और पैसे कमाते है।

इस वीजा का प्रयोग करके वह भले ही रुपया कमा रहे हो लेकिन जब वह अपने परिवाजन के लिए रूपये भेजते है यह रुपया हमारे देश की जीडीपी को आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होती है।

1.7 निवास वीसा [Residence VISA]

इस वीजा का प्रयोग आम तौर पर सरकारें अपने देश में पर्यटन और अपनी देश की जीडीपी को बढ़ने के लिए करती है।

इस वीजा का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति उस देश में लम्बे समय तक एक मेहमान की भांति रह सकता है। इस वीजा की अवधि 2 – 3 सालों से लेकर 10 सालों तक की होती है।

इस प्रकार का वीजा मध्य एशियाई देश UAE प्रदान करता है उसके आलावा अन्य देश भी उपलब्ध करवाते है – दक्षिण अमेरिकी देश, ब्रिटेन इत्यादि।

इसे पढ़ें – जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

1.8 प्रीमियम रेजीडेंसी वीजा [Premium residency VISA]

यह वीजा भी ऊपर दिए गए वीजा के जैसे ही है बस इसमें कुछ अधिक सुविधाएँ मिलती है।

1.9 नवजात वीजा [Newborn VISA]

इस प्रकार की वीजा नवजात शिशुओं के लिए किया जाता है। यदि आप एक भारतीय है और आप विदेश में कार्यरत है तो आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।

2.0 एक्जिट/री-एंट्री वीजा [Exit/Re-Entry VISA]

एक्ज़िट वीज़ा, सरकार द्वारा जारी किया गया एक दस्तावेज़ है जो किसी भी व्यक्ति को देश छोड़ने की अनुमति प्रदान करता है।

यह वीजा किसी भी विदेशी या गैर नागरिक द्वारा किसी देश में प्रवेश करने और उस व्यक्ति के वहां काम करने या लंबे समय तक रहने के अधिकार से संबंधित हैं।

2.1 फैमिली विजिट वीजा [Family visit VISA]

यदि आपकी फैमिली किसी देश में रह रही हो और आप उससे मिलने के लिए जा रहे है तो आपको फैमिली विजिट वीजा दिया जाता है।

अक्सर लोग खाड़ी देशों खासकर सऊदी अरब देश में जाने के लिए इस वीजा का प्रयोग करते है।

इसके लिए आपको विदेश मंत्रालय की वेबसाइट या फिर ऑफलाइन ही दूतावास से संपर्क करके इस वीजा को प्राप्त कर पाएंगे।

2.2 साथी वीजा [Companion VISA]

इस वीजा को मुख्यतः दिव्यांगजनों के लिए दिया जाता है। साधारणतया इस वीजा का कोई भी शुल्क नहीं लगता है।

लेकिन इस वीजा के बारे में यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो हमें जरूर बताएं।

इसे पढ़ें – जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

2.3 व्यक्तिगत यात्रा वीजा [Personal Visit VISA]

इस वीजा को मुख्यतः ऐसे व्यक्तिओं को दिया जाता है जिनका उस देश में किसी भी प्रकार का कोई व्यापार या पारिवारिक सम्बन्ध नहीं होता है।

2.4 धार्मिक वीजा [Religious VISA]

जैसा की हम सभी जानते है प्रतिवर्ष हमारे देश से लाखों की संख्या में हज की यात्रा को जाते है।

हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से मुस्लिम समुदाय हज करने सऊदी अरब में जाते है।

यह मुस्लिम धर्म की सबसे पवित्र जगहों में से एक है।

वैसे तो लगभग प्रत्येक देश अपने यहाँ पर धार्मिक क्रियाकलापों को करने के लिए इस वीजा को सभी के लिए उपलब्ध करवाते है।

इसे पढ़ें – कुवैत में जॉब करना चाहते है ? हमारे साथ जानिए वीजा से लेकर नौकरी तक की सारी जानकारी

2.5 छात्र वीजा [Student VISA]

जब कोई छात्र विदेश में अपनी उच्च शिक्षा के लिए जाते है तो वह इस छात्र वीजा का प्रयोग करके अपनी पढ़ाई पूरी करते है।

इस वीजा के जरिये ही वह किसी भी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए आवेदन दे सकता है और अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है।

यदि आप एक छात्र है और आप सऊदी में पढ़ाई के लिए जाना चाहते है तो आपको सऊदी दूतावास में में सम्पर्क करना होगा।

2.6 सऊदी ई-वीजा [Saudi E-VISA]

इसके आलावा सऊदी सरकार E-VISA भी उपलब्ध करवाती है। आप बड़े ही आसानी के साथ इसे ले सकते है।

आप इस वीजा को चार चरणों में आसानी के साथ इसे ले पाएंगे –

  • ऑनलाइन आवेदन
  • पेमेंट
  • ETA
  • प्रिंट करवाकर उसे पासपोर्ट के साथ दिखाएँ आपको वीजा मिल जायेगा

तो दोस्तों आप सभी को सऊदी सरकार द्वारा दिए गए वीसा के बारे में अच्छी नॉलेज हो गयी होगी।

इसे पढ़ें – जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

अब आइये देखते है सऊदी अरब वीजा फीस के बारे में ताकि कोई भी हमें एजेंट ठगने को कोशिश ना कर पाएं, और हम अपना कार्य पूरी चतुराई से कर पाएं।

2. सऊदी अरब वीजा फीस 2022 [Saudi arab visa fees]

S.NVisa TypeDurationFee in Riyal
1 पर्यटन वीजा | Tourist Visa1 Years376
2बिज़नेस वीसा | Business Visa*1 Years807
3Transit Visa1 Years76
4छात्र वीजा | Student OR Intern Visa5*301
5Medical Attendant Visa6 Months301 – 451
6रोज़गार वीसा | Employment & Project Visa6 Months451
7राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा | Diplomatic/Official Visa Free
8Film Visa1 Years451

*visa varies from country to country

इसे पढ़ें – जॉब की तलाश में सऊदी जाना चाहते है तो इसे जरूर देखें

3. सऊदी वीसा के अन्य शुल्क | Some extra charges

इसके आलावा भी कुछ छोटे मोटे शुल्क लिया जाता है, यह इस प्रकार है –

S.NVisa TypeType of ServiceFee in Riyal
1Visa ServicesPrimary69/-
2Enrollment of Fingerprint biometricsPrimary0/-
3Facial biometrics capturePrimary0/-
4Filling of IVFRT FormVAS46/-
5SMS (Min. of 3 messages)VAS1.15/-
6Photocopy/pageVAS1.15/-
7Photograph (digital)VAS5.75/-
8Courier ServiceVAS46
9Printer Service per pageVAS2.30/-
10Computer with internet facility(per half hour usage)VAS15/-
11eVisa form fillingVAS46/-

*Value added service

4. निष्कर्ष | Conclusion

तो दोस्तों उम्मीद हैं की आप सभी सऊदी वीसा शुल्क के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी और साथ ही यह भी आर्टिकल पसंद आया होगा। 

यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो उसे कमेंट में जरूर पूछें। धन्यवाद

इसे पढ़ें – जानिए फर्स्ट क्लास, बिज़नेस क्लास और इकॉनमी क्लास फ्लाइट में अन्तर

4.1 Saudi arab embassy map

5. सवाल जवाब | Some FAQ

सऊदी अरब में काम के सिलसिले में जाना है कौन सा वीजा लगेगा ?

सऊदी अरब में काम के सिलसिले में जाने के लिए आपको एम्प्लॉयमेंट वीसा या रोजगार वीसा लगेगा 

सऊदी का पर्यटन वीसा शुल्क क्या है ?

376 सऊदी रियाल 

सऊदी में रोजगार वीसा कितने समय के लिए दिया जाता है ?

सऊदी अरब में रोजगार वीसा मुख्यत 6 महीनो के लिए दिया जाता है. इस वीजा की अवधि बधाई भी जा सकती है.

रोजगार वीसा का शुल्क क्या है ? 

451 सऊदी रियाल 

Umrah वीसा क्या होता है ?

यह एक धार्मिक वीसा होता है.

100 रियाल में कितने रूपये होते है ? 

2000 INR

सऊदी अरब में एक ऊंट की कितनी कीमत होती है ?

सऊदी अरब में एक ऊंट की कीमत 3000 से लेकर 20000 हजार सऊदी रियाल तक होती है.

Disclaimer :

All these information collected form Saudi Website. This is inform you that PocketExplorer.in is a free service to Traveler’s. Please always check and confirm official site notice before you apply Saudi VISA

saudhe arab jane kay leye kaya karna hota hai

4 thoughts on “सऊदी अरब वीसा फीस के बारे में पूरी जानकारी | Saudi Arabia visa fee”

    • तो सबसे पहले आपको बिज़नेस वीसा के लिए अप्लाई करना होगा उसके बाद जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ आप सऊदी जा सकते है.

      Reply

Leave a Comment