Rambagh Palace, Jaipur | जाने रामबाग महल का इतिहास

राजस्थान का जयपुर शहर पर्यटन की दृस्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ना सिर्फ यह शहर बल्कि पूरा राजस्थान राज्य ही अपने पर्यटन के लिए लोगों के बीच में काफी प्रसिद्ध है।

जयपुर शहर को पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। इस शहर में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक स्थल है जो कही ना कही उस समय के राजे-महाराजे की वीर गाथाओं को सुनाते है।

दोस्तों आज हम जयपुर स्थित रामबाग महल को करीब से देखने चलेंगे। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।

1. रामबाग महल कहाँ पर स्थित है ? [Rambagh palace in hindi]

रामबाग महल राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। इस महल की स्थापना वर्ष 1835 में किया गया था।

उसके पश्चात इस महल को एक शाही गेस्ट हाउस और शिकारी लाउंज के रूप में प्रयोग होने लगा।

Rambagh Palace, Jaipur | जाने रामबाग महल का इतिहास

वर्ष 1925 में यह महल जयपुर के महाराज का निवास स्थान था।

वर्ष 1947 में आजादी मिलने के पश्चात इस महल को एक आलीशान होटल के रूप में चयन किया गया।

इसके लिए तत्कालीन सरकारों ने इसे और भी भव्य और आलिशान होटल के रूप में स्थापित किया।

इसकी खूबसूरती और भव्यता को देखकर ही इसे Jewel of Jaipur या जयपुर का गहना के रूप में ख्याति प्राप्त है।

यह महल राजस्थान के सभी प्रसिद्ध शाही महलो में से एक है।

इंटरनेशनल कोंडे नेस्ट ट्रैवलर द्वारा वर्ष 2019 की रिपोर्ट में जयपुर स्थित रामबाग महल को भारत के टॉप और दुनिया भर के 15 सर्वश्रेष्ठ होटल में शामिल किया है।

इसे पढ़ें – हवा महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला

1.1 जयपुर में स्थित महलो की संख्या [Total palace in Jaipur]

यूँ तो पुरे राजस्थान में अनेकों शाही महल है परन्तु आज हम सिर्फ और सिर्फ जयपुर में स्थित शाही महलों की बात करेंगे।

विकिपीडिया के मुताबिक जयपुर जिले में कुल 12 शाही महल स्थित है इनमे महल के साथ साथ दुर्ग या किला भी सम्मिलित है। ये इस प्रकार है-

  1. अम्बर महल
  2. समोद महल
  3. सिटी पैलेस
  4. रामबाग महल
  5. समोद महल जयपुर
  6. जय मंदिर
  7. जल महल
  8. हवामहल
  9. नाहरगढ़ दुर्ग
  10. नारायण निवास महल
  11. राज महल
  12. अलसिसार हवेली

2. रामबाग महल का इतिहास [Rambag palace history]

बात करें रामबाग महल के इतिहास की तो पता चलता है की इस महल का निर्माण एक शाही नौकरानी [ यानी की महारानी की व्यक्तिगत नौकरानी जिसे दासी भी कहा जाता है ] के लिए किया गया था।

समय के साथ साथ इस महल में राजा के परिवार का निवास स्थान हो गया।

वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद इस महल को खर्च वहन न कर पाने के कारण इसे एक शाही होटल के रूप में लोगों के लिए खोला गया।

तभी से यह महल एक शाही होटल के रूप में अपने अस्तित्व में आया।

इसे पढ़ें – भारत के विश्व विरासत स्थल की सूचि 2021

3. रामबाग महल की स्थापत्य कला [Rambagh palace architecture]

रामबाग महल 47 एकड़ के बृहद क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसे बनाने के लिए इंडो सारसेनिक पद्धति का प्रयोग किया है वही इसकी माल-मसाले की बात करें तो इसे बलुई पत्थर और सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया था।

Rambagh Palace, Jaipur | जाने रामबाग महल का इतिहास

इसके आलावा इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए लकड़ी की भी महीन कारीगरी की गयी है।

इस महल को बनाने का श्रेय एक प्रसिद्ध अंग्रेज वास्तुकार सर सैमुअल स्विंटन जैकब को जाता है।

उन्हें भारत में इंडो सरसैनिक पद्धति को प्रयोग के लिए जाना जाता है।

इस महल की खिड़कियों और बुर्जो में भी महीन कलाकारी की गयी है।

इसके आलावा एक इस महल में एक बड़ा सा गोल्फ का मैदान के साथ साथ विश्राम करने के लिए प्रकृति के बीच कई सारी सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जाती है।

इसे पढ़ें – कमल महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला

4. कुछ खास बातें [Rambagh palace facts]

  • रामबाग महल भारत का सर्वाधिक महंगा होटल है.
  • इस महल की स्थापना वर्ष 1835 में किया गया था।
  • इस महल को बनाने का श्रेय एक प्रसिद्ध अंग्रेज वास्तुकार सर सैमुअल स्विंटन जैकब को जाता है। उन्हें भारत में इंडो सरसैनिक पद्धति को प्रयोग के लिए जाना जाता है।
  • इस महल के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है की इसे महारानी की एक व्यक्तिगत दासी के रहने के लिए निर्माण किया गया था.
  • रामबाग महल 47 एकड़ के बृहद क्षेत्र में फैला हुआ है.
  • इस महल में विशेष अतिथिगण के लिए विशेष कमरे बनाये गए है जिनमे महाराजा सुईट राष्ट्रपति सुईट महारानी सुईट और राजकुमारी सुईट प्रमुख है.
  • इन विशेष प्रकार के कमरों में रहने के लिए आपको लाखों रूपये तक खर्च करने पड़ेंगे.

5. पर्यटकों के लिए क्यों है खास [specials for tourist]

  • इस पैलेस में कभी राजे महाराजे रहा करते थे
  • आज के समय में इस महल को एक होटल के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है और इसे बखूबी लोगों के सामने ताज होटल ग्रुप ने भलीभांति किया है.
  • इस जगह पर आपका प्रवेश एक रॉयल तरीके से होता है जहाँ पर आपको एक रोल्स रॉयस की सवारी दी जाती है.
  • महल में प्रवेश के दौरान आपके स्वागत के लिए ढेरों कार्यक्रम आयोजित किया जाते है खासकर फूलों की वर्ष की जाती है. आपकी सेवा में अनेको सेवक हमेश प्रस्तुत रहते है.
  • असल में यह पैलेस पुरे भारत का सबसे महंगा पैलेस या होटल है जहाँ पर एक रात बिताने के लिए आपको ३० हजार रूपये खर्च करने पड़ते है.
  • इसके आलावा यदि आप इसके सबसे प्रसिद्ध सुविधा का प्रयोग करते है तो आपको लाखों रूपये तक खर्च करने पड़ते है.
  • इस पैलेस के अंदर गोल्फ खेलने के लिए मैदान है. किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में हॉस्पिटल की सुविधा भी उपलब्ध है.
  • रंगबिरंगी पेंटिंग्स और समकालीन राजा के विभिन्न वस्तुओं का संग्रह किया गया है.

इसे पढ़ें – शेरशाह सूरी का इतिहास और उसकी वास्तुकला

6. सवाल जवाब [some FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा रामबाग पैलेस के बारे में कुछ सवाल पूछे गए है। जिनमे से कुछ को हमने इस आर्टिकल में सबमिट किया है।

उम्मीद है हमारे द्वारा दिए गए जवाबों से आप सभी संतुष्ट हो पाएंगे।

1. रामबाग पैलेस कहाँ पर स्थित है ?

रामबाग पैलेस राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। यह महल भवानी सिंह सड़क पर स्थित है।

2. रामबाग पैलेस के check-in और check-out का time क्या है ?

रामबाग पैलेस को आप 14.00 check-in और 12:00 पर आप check-out कर सकते है।

3. रामबाग पैलेस में free-Wi-Fi उपलब्ध है ?

जी हाँ free-Wi-Fi  उपलब्ध है।

4. क्या यहां पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है ?

जी हाँ पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

5. क्या रामबाग पैलेस फ्री में हमे एयरपोर्ट ड्राप करते है ?

नहीं आपको खुद ही जाना पड़ेगा। यह सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं है।

6. क्या रामबाग पैलेस में हम अपने पालतू जानवर को ले जा सकते है ?

जी नहीं यह allowed नहीं है आप यहाँ पर अपने पालतू जानवर नहीं ले जा सकते है।

7. क्या यहाँ पर swimming-pool की सुविधा उपलब्ध है ?

जी हाँ इस पैलेस में यह सुविधा उपलब्ध है।

8. क्या यहाँ पर मुझे कॉन्टिनेंटल फ़ूड मिलेंगे ?

जी हाँ यहाँ पर सभी प्रकार और कॉन्टिनेंटल फ़ूड उपलब्ध है।

9. रामबाग महल में एक दिन का रहने का किराया कितना है ?

रामबाग पैलेस में एक दिन का किराया 25-30 हजार रूपये के करीब होता है। इनमे सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध रहती है।

10. शादी विवाह इत्यादि फंक्शन्स के लिए भी किराये पर कमरे उपलब्ध है ?

इस पैलेस में शादी विवाह के साथ साथ कोई भी फंक्शन यदि आप रखना कहते है तो इसके लिए इस पैलेस के इवेंट मैनेजर से बात करनी होगी और उसके बाद ही आप किसी फंक्शन को कर पाएंगे।

11. रामबाग पैलेस में कुल कितने कमरे है ?

रामबाग पैलेस में 78 से ज्यादा कमरे है।

12. रामबाग महल के मालिक कौन है ?

रामबाग महल के मालिक जयपुर के राजाओ के वंशजों का है।

इस महल के रखरखाव में होने वाले खर्च और आम जन तक लोग इसे देख पाए इसलिए इस परिवार ने इसे आम जन तक पहुंचने के लिए इसे होटल में तब्दील किया था जिसे ताज होटल्स समूह संभालता है।

13. जयपुर का सबसे महंगा होटल कौन सा है ?

जयपुर का ही नहीं बल्कि पुरे भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस है।

7. रामबाग महल में अन्य सुविधाएँ

शाही महल रामबाग में यदि आप किसी मिलन समारोह या शादी-विवाह जैसे मंगलकारी कार्यों को रखना कहते है तो आपके लिए ताज होटल्स द्वारा यह सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।

हालांकि इन सुविधाओं के लिए आपको काफी ज्यादा पैसे भी खर्चने पड़ते है।

इन सुविधाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए आप ताज होटल्स के जयपुर ऑफिशल वेबसाइट से संपर्क कर सकते है।

7.1 शादी विवाह या अन्य समारोह के लिए [Rambagh palace wedding cost]

दोस्तों रामबाग महल में ताज होटल्स द्वारा पर्यटकों के लिए सुविधाएँ तो उपलब्ध करता ही है साथ ही में यदि आप किसी फंक्शन यानि शादी-विवाह, समारोह इत्यादि रखवाना चाहते है तो आप के लिए यह भी सुविधा उपलब्ध है।

यदि आप भी इस शाही महल में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम रखवाना चाहते है तो आपको ताज होटल्स के जयपुर वेबसाइट से संपर्क करना होगा।

उसके बाद ही आपको अन्य सुविधाओं को प्राप्त कर पाएंगे।

ताज होटल्स जयपुर द्वारा शादी-विवाह के लिए आपको अपने मेहमानो की संख्या के हिसाब से किसी शाही महल को चुनना होगा।

अंतिम चयन के बाद ही आप वहां पर इन मांगलिक कार्यों को कर पाएंगे। नीचे कुछ जानकारियां मैंने साझा की है। उम्मीद करता हूँ की आपको पसंद आएँगी।

महल का नामअधिकतम क्षमतामहल का कुल क्षेत्र
महारानी महल 450 458 sq. m
चंद्र महल 50 101 sq. m
सभा निवास 15 30 sq. m
ओरिएण्टल टेरेस 50 145 sq. m
पनघट लॉन 350 773 sq. m
नक्शा गार्डन 2000 8907 sq. m
ओरिएण्टल गार्डन 250 602 sq. m
मुग़ल गार्डन 3002184 sq. m
मुग़ल टेरेस 200565 sq. m
चैम्बर ऑफ़ प्रिंसेस 15 56 sq. m
मुबारक महल 20 56 sq. m
सुनकेन लॉन 200 797 sq. m

7.2 रामबाग पैलेस रेस्टुरेंट [Rambagh palace jaipur restaurant ]

इस शाही महल में उपलब्ध सुविधाओं में से एक रेस्टुरेंट की सुविधा भी है जहाँ पर आप तरोताजा महसूस कर पाएंगे।

इनमे आपको भारतीय व्यंजन के साथ साथ महाद्वीपीय व्यंजन भी परोसे जाते है।

यह रेस्टुरेंट ताज होटल्स द्वारा संचालित किया जाता है।

नामभारतीय या महाद्वीपीय व्यंजनड्रेस कोडलंच डिनरअनुमानित कीमत
सुवर्ण महल भारतीय व्यंजन semi formal 12.30 – 3.00 am 7.30 – 11.30 pm9000 ₹
स्टीम महाद्वीपीय व्यंजन smart casual ?6.00 – 11.45 4000 ₹
वरन्दा कैफ़े भारतीय व्यंजन एवं महाद्वीपीय व्यंजन smart casual 11.00 am11.45 pm4000 ₹
राजपूत रूम भारतीय व्यंजन एवं महाद्वीपीय व्यंजन smart casual 6.00am 11.45 pm7000 ₹
पोलो बारFINGER-FOOD smart casual 12.00 pm 11.45 pm5000 ₹
द ओरिएण्टल महाद्वीपीय व्यंजन smart casual 7.00 pm 11.45? ₹

8. परिवहन सुविधा [How to reach Rambagh palace Jaipur]

रामबाग महल जयपुर तक पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार इन तीन मार्गों का प्रयोग कर सकते है-

सड़क मार्ग- जयपुर अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा ( NH8) से जुड़ा हुआ है।
नजदीकी रेलवे स्टेशन- जयपुर मेट्रो स्टेशन, गांधीनगर जयपुर, इत्यादि।
नजदीकी हवाई अड्डा-जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, देश के लगभग सभी राज्यों को जोड़ने के साथ साथ विदेशों के लिए भी यात्रा की सुविधा उपलबध है।

9.रामबाग महल की कुछ तस्वीरें [Rambagh palace photo]

10. निष्कर्ष [conclusion]

जयपुर स्थित यह पैलेस दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कारण है इसकी खूबसूरती और रॉयल परिवेश।

इस पैलेस में आपका स्वागत एक रॉयल तरीके से होता है और विदायी भी रॉयल तरीके से।

यही कारण है की यह पैलेस भारत का सर्वाधिक महंगा होटल के रूप में प्रसिद्ध है।

यहाँ पर एक रात का किराया लगभग 25 से 30 हजार तक चला जाता है और तो और यदि आप इसके सबसे प्रसिद्ध सुविधा का प्रयोग करना चाहते है तो आपको लाखों रूपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

यदि आप एक इतिहास के विद्यार्थी या फिर आपको घूमने का शौक है तो इस जगह पर जरूर जाएँ।

इन जगहों पर जाने से ना सिर्फ हमारे दिमाग का विकास होता है बल्कि इनसे हमें बहुत कुछ सीखते भी है।

चूँकि यह जगह बच्चो के लिए सेफ है तो आप अपनी फॅमिली के साथ भी इस जगह को जा सकते है और तो और बच्चों को इन राजे महाराजों के बारे में जरूर बताएं ताकि वह अपने देश पर गर्व कर सकें।

इसे पढ़ें – हुमायूँ के मकबरे का इतिहास और उसकी वास्तुकला

10. रामबाग महल की लोकेशन [Rambagh palace location]

11. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most Important things]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

Leave a Comment