रघुनाथ मंदिर का इतिहास और उसकी वास्तुकला | Raghunath temple Jammu

दोस्तों हमारे देश में मंदिरों का प्राचीन इतिहास रहा है। ये मंदिर ना सिर्फ भारतीय संस्कृति को दर्शाते है बल्कि ये वास्तुकला के अद्भुत दर्शन भी करवाते है।

मंदिरों के विकास में गुप्तकाल के राजाओं ने काफी योगदान दिया। गुप्तकाल के दौरान हुए कला और संस्कृति के विकास ने उन्हें मंदिरों के निर्माण में एक अभूतपूर्व उपलब्धि दिलाई।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम चलने वाले है जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर के दर्शन करने। उम्मीद है आपको यह पसंद आएगा।

इसे पढ़ें – परी महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला

1. रघुनाथ मंदिर का इतिहास [Raghunath temple history]

रघुनाथ मंदिर जम्मू जिले में स्थित है। यह मन्दिर मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम जी को समर्पित है।

इस मन्दिर का निर्माण वर्ष 1853 में जम्मू के महाराजा गुलाब सिंह द्वारा किया गया था।

कहते है की इस मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निर्माण उनके पुत्र महाराजा रणबीर सिंह द्वारा भी करवाया गया था।

यह मन्दिर सात विभिन्न मंदिरों से मिलकर बना हुआ है। इन सातों मंदिरों में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को स्थापित किया गया है।

इसे पढ़ें – सास बहु मंदिर का इतिहास और उसकी वास्तुकला

3. रघुनाथ मंदिर की स्थापत्य कला [Raghunath temple architcture]

उत्तर भारत के मंदिरों में एक खासबात होती है। इन मंदिरों में आपको शिखर देखने को मिलता है।

इस मन्दिर की भी यही खासियत है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर आपको महाराजा रणबीर सिंह जी के साथ पवन पुत्र हनुमान जी की छवि देखने को मिलती है।

मंदिर के भीतरी हिस्सों में भगवान विष्णु जी के अनेक अवतारों के दर्शन प्राप्त होते है।

इनमे भगवान सूर्य के साथ-साथ नीलकंठ यानी शिव जी की भी छवि देखने को मिलती है।

कहते है की इस मंदिर में हिन्दू धर्म के सभी प्रमुख देवी-देवताओं की के साथ-साथ महाभारत,रामायण और भगवदगीता के प्रमुख पत्रों की छवियों को बेहद खूबसूरती के साथ स्थापित की गयी है।

जिसके दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु आते है।

इसके आलावा मंदिर के अंदर एक पुस्तकालय भी है जिसमें दुर्लभ संस्कृत पुस्तकें और पांडुलिपियां रखी गयी है जो इस मंदिर के इतिहास और भव्यता का गुणगान करती है।

वही इस मंदिर के अन्य हिस्सों को मुग़ल स्थापत्य कला में निर्मित किया गया है।

वर्ष 2002 में रघुनाथ मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में कई श्रद्धालु मारे गए थे। तभी से इस मंदिर की सुरक्षा का कार्यभार भारतीय सेना करती है।

इसे पढ़ें – लाड खान मंदिर का इतिहास और उसकी वास्तुकला

4. अन्य पर्यटन स्थल [Tourist place near to me]

दोस्तों जम्मू-कश्मीर राज्य, कई ऐतिहासिक इमारतों की स्थली रही है जहाँ पर एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है जो आपको मनोरंजन के साथ-साथ आपके ज्ञान में वृद्धि भी करेंगी।

जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्यटन स्थल इस प्रकार है –

  • अमर महल म्यूजियम और पुस्तकालय
  • मुबारक मेहंदी हेरिटेज काम्प्लेक्स
  • डोगरा आर्ट म्यूजियम
  • परी महल
  • बहु फोर्ट
  • गोल घर

प्रवेश का समय – रघुनाथ मंदिर वर्ष भर खुला रहता है। यह मंदिर सुबह के 6 बजे खुलता है और रात 8 बजे तक बंद हो जाता है।

5. परिवहन सुविधा [How to reach Raghunath temple]

श्री रघुनाथ मंदिर के सबसे नजदीक जम्मू तावी रेलवे स्टेशन है जो की मात्र 7 किमी की दुरी पर स्थित है।

वही यदि आप वायु मार्ग का प्रयोग करके आना चाहते है तो सबसे नजदीकी हवाई अड्डा – जम्मू हवाई अड्डा है।

सड़क मार्ग जम्मू बस अड्डा500 m
रेलवे स्टेशनजम्मू तावी रेलवे स्टेशन7 km
वायु मार्ग जम्मू हवाई अड्डा 8 km

6. निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों रघुनाथ मंदिर अपने आप में अनोखा मंदिर है। यह मन्दिर हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतिक है।

यह मंदिर हिन्दू धर्म के 33 करोड़ देवी देवताओं का स्थान है।

दोस्तों यह जगह पूरी तरह से सुरक्षित है और इस जगह की सुरक्षा का कार्यभार भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा किया जाता है।

इसे पढ़ें – मोढेरा सूर्य मंदिर का इतिहास और उसकी वास्तुकला

7. रघुनाथ मंदिर की लोकेशन [Raghunath temple map]

8. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

9. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा जम्मू-कश्मीर स्थित रघुनाथ मंदिर के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे गए है।

इनमे से कुछ को हमने इस आर्टिकल में सब्मिट किया है और उसका जवाब दिया है, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा किया गया यह प्रयास अच्छा लगेगा।

यदि फिर भी आपके मन में रघुनाथ मंदिर के बारे में कोई भी सवाल हो तो उसे कमेंट सेक्शन में जरूर पूछे।

1. रघुनाथ मंदिर कितने बजे खुलता है ?

रघुनाथ मंदिर वर्ष भर खुला रहता है। यह मंदिर सुबह के 6 बजे खुलता है और रात 8 बजे तक बंद हो जाता है।

2. रघुनाथ मंदिर कहाँ है ?

रघुनाथ मंदिर जम्मू में स्थित है। यह मंदिर प्रभु श्रीराम को समर्पित है।

3. नजदीकी हवाई अड्डा

जम्मू हवाई अड्डा

4. नजदीकी रेलवे स्टेशन

जम्मू तावी रेलवे स्टेशन

5. इस मंदिर को किसने बनाया था ?

इस मन्दिर का निर्माण वर्ष 1853 में जम्मू के महाराजा गुलाब सिंह द्वारा किया गया था।

Leave a Comment