आइये चले जलमहल की यात्रा पर जो प्रसिद्ध है अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए

राजस्थान का जयपुर शहर पर्यटन की दृस्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ना सिर्फ यह शहर बल्कि पूरा राजस्थान राज्य ही अपने पर्यटन के लिए लोगों के बीच में काफी प्रसिद्ध है।

जयपुर शहर को पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है।

इस शहर में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक स्थल है जो कही ना कही उस समय के राजे-महाराजे की वीर गाथाओं को सुनाते है।

तो दोस्तों आज हम जयपुर स्थित जलमहल को करीब से देखने चलेंगे। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।

1. जलमहल कहाँ पर स्थित है ? [Jalmahal location]

जलमहल राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। यह मानसर झील के बीचो-बीच स्थित होने कारण ही इसे जलमहल के नाम से जाना जाता है।

जलमहल के साथ- साथ इसे आई बॉल और रोमांटिक महल के नाम से भी जाना जाता है।

हालाँकि इस महल में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है परन्तु आप दूर से ही इसे देख कर इसकी कलाकृति का गुणगान कर पाएंगे।

आज की तारीख में यह महल एक पक्षी अभ्यारण्य के रूप में राजस्थान सरकार विकसित कर रही है।

ऐसा एक अनुमान है की यहां की एक नर्सरी में एक लाख से अधिक वृक्षारोपण किया गया है।

2. जलमहल का इतिहास क्या है? [Jalmahal History]

जलमहल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा अश्वमेध यज्ञ करने के पश्चात किया गया था।

इस महल को उन्होंने अपनी रानियों और कुलपण्डित के स्नान करने के लिए बनाया था।

मानसरोवर झील असल में मानव निर्मित झील थी जिसे स्वयं राजा प्रताप सिंह ने बनवायी थी।

इसके लिए उन्होंने सबसे पहले गर्भावती नदी पर एक बाँध का निर्माण करवाने के पश्चात इस महल का निर्माण करवाया और साथ ही यहां पर एक कृत्रिम झील का भी निर्माण करवाया।

इस महल का निर्माण कार्य 1799 ईस्वी में पूर्ण हुआ।

3. जलमहल की वास्तुकला [Jalmahal Architecture]

इस महल को राजपूत शैली में बनाया गया था। इस महल में, मेहराब बुर्जे छतरियां और तो और सीढ़ीदार संरचाये है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।

इस महल को पांच मंजिलो का बनवाया गया था लेकिन इस महल की चार मंजिले तो पानी में ही डूबी रहती है जबकि इसकी सबसे ऊपरी मंजिल ही दिखाई देती है।

इस इमारत का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है।

अपने गौर किया होगा की ज्यादातर मध्यकालीन इमारतें लाल बलुआ पत्थर से बनायीं गयी थी।

क्या आप बता सकते है की क्या कारन हो सकता है ? comment section में जरूर बताएं।

इस इमारत में कुल 21 स्तम्भ है और सभी स्तम्भों पर विशेष प्रकार की कलाकृति बनी हुयी है।

4. जलमहल की विशेषता क्या है ? [Jalmahal specialty]

  1. इस महल पर राजस्थान की जलवायु यानि तपती धुप का कोई भी असर नहीं होता क्यूंकि यह महल जल के अंदर बना हुआ है.
  2. इस महल से पास ही में स्थित है- अरावली पर्वत.यहाँ से आप अरावली पर्वत के सुन्दर झील और झरने का लुफ्त उठा सकते है.
  3. इस महल की खूबसूरती देखनी हो तो चांदनी रात में आइये क्यूंकि चांदनी रात में और पानी में स्थित होने के कारन यह महल इतना खूबसूरत लगता है की मैं बता नहीं सकता हु. इसके लिए आपको खुद यहां पर आना पड़ेगा.
  4. इस महल में एक नर्सरी भी है जहाँ पर नए और पुराने दोनों ही प्रकार के वृक्षों का सृजन किया जाता है.

इसे भी पढ़ें-

5. जलमहल कब घूमने जाएँ ? [Jalmahal Timing]

जलमहल को देखने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से फरवरी का होता है क्यूंकि तब यहां पर बारिश भी समाप्ति पर होती है और वैसे भी राजस्थान में बारिश बेहद न्यूनतम स्तर पर ही होती है।

6. जलमहल की फोटो [Jalmahal photo]

Leave a Comment