Napier Museum | नेपियर संग्रहालय केरल

भारत का केरल राज्य अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सम्पदा के लिए जाना जाता है। यहाँ प्रत्येक जिले में खूबसूरत संग्राहलय, विश्वप्रसिद्ध मंदिर, मस्जिद और तो और खूबसूरत चर्च भी देखने को मिलते है।

तभी तो इस राज्य को भगवान की भूमि या देवों की भूमि के नाम से जाना जाता है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जाने वाले है केरल के उस प्राचीन संग्रहालय को देखने जो अपनी खूबसूरती और स्थापत्य के लिए जाना जाता है।

यहाँ पर कांस्य, पत्थर, लकड़ी और हाथी दांत के विभिन्न कलाकृति देखने को मिलती है। तो आइये करीब से देखते है नेपियर संग्रहालय को।

1. नेपियर संग्रहालय कहाँ पर स्थित है ? [Napier museum Kerala]

नेपियर संग्रहालय केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है। यह संग्रहालय काफी प्राचीन है। इस संग्रहालय का निर्माण 19 सदी यानि 1855 में, अंग्रेजों द्वारा किया गया था।

उस समय मद्रास के गवर्नर जनरल थे- जॉन नेपियर। इन्ही के सम्मान में इस संग्रहालय का नाम नेपियर संग्रहालय पड़ा था।

इस संग्रहालय में प्राचीन भारत से लेकर मध्यकालीन और आधुनिक भारत से सम्बंधित अनेक वस्तुओं का संग्रह किया गया है। जिनमे कांस्य की प्रतिमा, हाथी दांत, प्राचीन आभूषण, रथ मंदिर इत्यादि चीज़ों को संगृहीत करके रखा गया है।

नेपियर संग्रहालय को एक और नाम से भी जाना जाता है- government art Museum यह संग्रहालय एक कला और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय है।

यही पर एक मैदान में त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर भी स्थित है जो भारत के सबसे प्राचीन चिड़ियाघरों में से एक है। नेपियर संग्रहालय को सभी लोगो के लिए वर्ष 1880 में खोल दिया गया था। नेपियर म्युसियम एप्प

2. नेपियर संग्रहालय की स्थापत्य कला [Napier museum architecture]

इस संग्रहालय को रोबर्ट चिशोल्म ने डिज़ाइन किया था वही यदि इस संग्रहालय की वास्तुकला की बात करे तो इसे भारतीय, चीनी, केरल और मुग़लिया शैलियों के सम्मिश्रण से बनाया गया था। इस संग्रहालय की वास्तुशैली इंडो सरसैनिक है।

3. नेपियर संग्रहालय में रखी हुयी वस्तुएं [Napier museum inside]

इस संग्रहालय में मुख्यतः कांस्य प्रतिमा, पत्थर की मूर्तियां, लकड़ी की मूर्ति, हाथी दाँत की नक्काशी, वाद्य यन्त्र, साउथ ईस्ट एसियन गैलरी, लैम्प्स, सिक्के और बहुत सारे वस्तुओं का संग्रह किया गया है।

3.1 कांस्य प्रतिमा [Bronze statue ]

यहां पर निम्नलिखित कांस्य प्रतिमा स्थापित की गयी है-

शक्ति गणपतिसस्था
बुद्धात्रिपुरान्तक मूर्ति
चण्डिकेश्वरागरुड़
लक्ष्मी नरसिम्हानटराज
डांसिंग गणेशडांसिंग कृष्णा
पार्श्वान्त्ताअलवर- तिरुमंगै अलवर
राजगोपाल मूर्तिदेवी
कालिया कृष्णाविष्णु चक्र
वेणुगोपाल मूर्तिविष्णु
सूर्यकल्याणसुन्दरा मूर्ति
गणेशवीरभद्र
गजाताण्डवासोम स्कन्दा
विध्यशक्तिशिवा
अर्धनारीश्वरभिक्षादाना मूर्ति
लक्ष्मी वराहभू देवी
अघोरा भैरवपार्वती
सत्ती तांडव शिवभद्रकाली
उमादेवोती
श्री रामविष्णु दुर्गा
Bronze images in Napier Museum

3.2 पत्थर की मूर्तियां [Stone statue]

यहां पर निम्नलिखित पत्थर की प्रतिमा स्थापित की गयी है-

भैरव शिवा
बोधिसत्व वीरभद्र
बुद्धा विष्णु
महिसासुरमर्दिनिअगत्स्य
Stone sculpture in Napier museum

3.3 लकड़ी की मूर्ति [Wooden statue]

यहां पर निम्नलिखित लकड़ी की प्रतिमा स्थापित की गयी है-

  • ब्रह्मा
  • महिससुर
  • नरसिंम्हा
  • द्वारपालक
  • दुर्गा
  • इंद्रा इत्यादि

3.4 हाथी दाँत की नक्काशी [Ivory architecture]

यहां पर निम्नलिखित हाथी दांत की नक्काशी की हुयी प्रतिमाये स्थापित की गयी है-

राधा कृष्णा सरस्वती
अप्सरा शिव
बुद्ध और सुजातावेणुगोपाल
हाथ पंखी St. George
गोपालकृष्ण Vase
गणपति Heads and Tusk of animals
लक्ष्मी Kumbha kanyaka
नटराज Crucifix
Ivory carvings in Napier Museum

3.5 वाद्य यन्त्र [Sound instruments]

यहां पर निम्नलिखित संगीत वाद्ययंत्र को संगृहीत करके रखा गया है-

  • वीणा
  • कोकरा
  • नाग स्वरम
  • पंचवाद्यम
  • Yazhl

3.6 सिक्के [Coins]

इस संग्रहालय में कई राजवंशों के सिक्को को संगृहीत करके रखा गया है-

Vellichakram Roman coins
Hoysala dynastyvenad dynasty
King Georgive’s 6Kushan coins
Indo danish East india company
chola coinschera coins

4. नेपियर संग्रहालय [Napier museum Trivandrum timing]

यह संग्रहालय सुबह के 10 बजे खुलता है और शाम के 4.55 तक बंद हो जाता है और तो और राष्ट्रीय पर्व पर यह बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद के नवाबो की इतिहास बताने वाली सालारजंग संग्राहलय

5. केरल में स्थित अन्य संग्रहालय [Museums in Kerala]

भारत के केरल राज्य में लगभग 20 के करीब संग्राहलय स्थित है।

  • नेपियर संग्रहालय
  • हिल पैलेस संग्रहालय
  • केरला फोल्कोरे संग्रहालय
  • थ्रिसुर संग्रहालय
  • इंडो पुर्तगीज संग्राहलय इत्यादि।

6. नेपियर म्युसियम एप्प [Napier museum app]

दोस्तों मैंने इस साइट पर कई म्यूजियम या संग्रहालय के बारे में बताया है लेकिन कभी किसी म्यूजियम के एप्प के बारे में नहीं बताया।

इसका मतलब यह नहीं है की मुझे नहीं पता असल में मेरे रिसर्च में कभी भी इन संग्राहलयों के एप्प सामने ही नहीं आये लेकिन जब मैंने अपनी रिसर्च इस संग्रहालय के बारे में की तो पता चला की इसकी एक एप्प भी है जो वाकई कबीले तारीफ है।

यह एप्प प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है आप प्ले स्टोर पर जाकर नेपियर म्यूजियम नाम से सर्च करे और उसे डाउनलोड करे यह बिलकुल फ्री है।

इस एप्प के जरिये आप इसके History, collections, explore, Nearby, Live guide, Gallery इत्यादि जैसे features का उपयोग कर पाएंगे जो मेरे हिसाब से एक परफेक्ट एप्प है किसी भी टूरिस्ट के लिए।

7. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा नेपियर संग्राहलय के बारे में कुछ सवाल पूछे गए है। जिनमे से कुछ को हमने इस आर्टिकल में सबमिट किया है।

उम्मीद है हमारे द्वारा दिए गए जवाबों से आप सभी संतुष्ट हो पाएंगे। अगर फिर भी आपको नेपियर संग्रहालय के बारे में कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर पूछें।

1. नेपियर संग्राहलय कहाँ पर स्थित है ?

नेपियर संग्राहलय केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है।

2. क्या यह संग्राहलय रविवार को भी खुला रहता है ?

जी हाँ रविवार के दिन आप इस संग्राहलय में घूमने के लिए आ सकते है लेकिन यह सोमवार के दिन बंद रहता है उस दिन ना आएं।

3. इस संग्राहलय में कौन कौन सी चीज़े है ?

नेपियर संग्राहलय में आपको प्राचीन भारत के सिक्के हाथी दांत के मूर्ति कांस्य पत्थर और लकड़ी की कई प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी जो शायद पुरे भारत में कहीं पर इतनी मात्रा में देखने को ना मिले।

4. संग्रहालय में प्रवेश का समय बताइये ?

नेपियर संग्राहलय में आप सुबह 10 बजे आ सकते है और यह शाम 4.30 बजे तक बंद हो जाता है। आप इसी बीच में आने को कोशिश करे।

5. प्रवेश शुल्क के बारे में बताइये ?

नेपियर संग्राहलय में प्रवेश के लिए आपको 20 रूपये देने पड़ते है जो की मेरे हिसाब से सही है।

8. नेपियर म्यूजियम फोटो [Napier museum photos]

9. निष्कर्ष [Conclusion]

नेपियर संग्रहालय में आपको देश विदेश की बेहतरीन कांस्य प्रतिमा, पत्थर की मूर्तियां, लकड़ी की मूर्ति, हाथी दाँत की नक्काशी, वाद्य यन्त्र, साउथ ईस्ट एसियन गैलरी, लैम्प्स, सिक्के के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

यहाँ आने पर आपको पता चलेगा की उस समय के अंग्रेजो और आम-जन की जिंदगी कैसी थी।

साथ ही यदि आप History student है तो आप ज्यादा अच्छे से रिलेटेड कर पाएंगे।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है और आपको लगता है की यह article  helpful  है तो इसे अपने social media में जरूर share कीजियेगा।

नेपियर संग्रहालय केरल का मैप [Napier museum Kerala map]

10. सबसे महत्वपूर्ण बात [Most important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है। इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

यदि इस पोस्ट में कुछ गलती रह गयी हो तो उसे कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

Leave a Comment