जाने जैसलमेर किले का इतिहास और उसकी वास्तुकला | Jaisalmer Fort- Rajasthan

पर्यटन की दृस्टि से भारत का राजस्थान राज्य एक खूबसूरत राज्य है।

इस राज्य में जहाँ एक तरफ खूबसूरत किले और महल है तो दूसरी तरफ राजस्थानी वेशभूषा में नृत्य करती स्त्रियां।

यह राज्य अपने पर्यटकों को पधारो म्हारे देश नाम से सम्बोधित करता है जिसे सुनने के बाद शायद ही कोई पर्यटक प्रभावित न हुआ हो।

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम चलने वाले है राजस्थान के एक और नगीने के दर्शन करने तो क्या आप तैयार है?

1. जैसलमेर का किला कहाँ पर स्थित है ? [Golden fort Jaisalmer]

जैसलमेर का किला राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। राजस्थान का यह भाग एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा यानि पाकिस्तान के साथ एक बॉर्डर साझा करता है।

इस किले को दुनिया की सबसे बड़ी किलेबंदी के नाम से जाना जाता है।

इस किले का निर्माण वर्ष 1156 में वीर रावल जैसल जी ने करवाया था। वह भाटी राजवंश के राजा थे।

सर्वप्रथम राव जैसल जी द्वारा जैसलमेर को एक राजधानी के रूप में चयनित किया था।

उसके पश्चात इस दुर्ग या किले के निर्माण में शालिवाहन जी का भी अहम् योगदान रहा था।

इस किले को गोल्डन फोर्ट या सोनार किला के नाम से जाना जाता है।

यह किला UNESCO की विश्व विरासत की सूचि में भी आता है।

इसे पढ़ें : जानिए 2021 में कैसी दिखती है – हवामहल

2. जैसलमेर किले का इतिहास [Jaisalmer fort history]

जैसलमेर की भाटी वंश की उत्त्पत्ति राजपूतों की चन्द्रवंशीय यादवों की भाटी शाखा से माना गया है।

इनका मूल स्थान पश्चिमी पंजाब था। राव जैसल के समय में भाटियों की पूर्व राजधानी लोदरावा को सुरक्षा की दृस्टि से घिरा देखकर उन्होंने अपनी राजधानी जैसलमेर के रूप में चुना था।

इस दुर्ग का निर्माण उन्ही ने करवाया था बाद में इस दुर्ग कुछ अन्य महलो और किलो को अंतिम रूप से शालिवाहन जी द्वारा वर्ष 1187 में जोड़ा गया था।

शालिवाहन एक पराक्रमी शासक थे जिन्होंने झारखण्ड मेवाड़ गुजरात रामेस्वर कोंकण और आबू पर्वत के कुछ हिस्सों को युद्ध में जीता था।

भाटी राजवंश ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में विभिन्न एवं उल्लेखनीय कार्य किया।

उन्होंने उनके मंदिर के साथ साथ पानी की समस्या से निजाद पाने के लिए झीलों का भी निर्माण किया था।

राव लक्ष्मण जी ने लक्ष्मीनाथ मंदिर का निर्माण और राव वैरासी ने जैसलमेर का सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया। वही जैसलदेव जी ने जैसलमेर का निर्माण किया था।

3. जैसलमेर किले की स्थापत्य कला [Jaisalmer fort architecture]

इस किले की सबसे खूबसूरत बात यह है की इसके निर्माण में ना तो चुना पत्थर और ना ही किसी भी प्रकार के गारे या मसाले का प्रयोग किया है।

इसे पत्थर के ऊपर पत्थर रखकर इस तरीके से बिछाया गया है की इसके जोड़ों का भी पता नहीं चल पाता।

इस दुर्ग के ऊपरी हिस्से पर यानि की छतों पर बेलनाकार पत्थरों ( फेंकने के बजाय लुढ़काकर )को रखा गया था ताकि दुर्ग पर आक्रमण के वक्त इस पत्थर का प्रयोग दुश्मनो को क्षति पहुंचने के लिए किया जा सके।

Jaisalmer Fort- Rajasthan | जाने जैसलमेर किले का इतिहास

इस प्रकार हम देखते है की जैसलमेर दुर्ग पर कुल 99 बुर्ज विभिन्न राजाओं द्वारा बनवाये गए थे।

कभी कभी ये बुर्ज इतने बड़े बनाये जाते थे की इसमें तोप के साथ सैनिकों को भी रखा जा सके।

इसके आलावा इस दुर्ग की रक्षा करने के लिए समय समय पर बुर्ज बनवाया गया।

आप इस बुर्ज को इस प्रकार से समझिये की छतों पर पहरेदारों को निगरानी के लिए एक छोटा सा घर बनाया जाता था ताकि धुप या बारिश किसी भी मौसम में पहरेदार बिना परेशान हुए शत्रुओं पर नजर और दुर्ग की रक्षा कर पाएं।

जैसलमेर के मुख्य द्वार को अखैपोला के नाम से जाना जाता है।

जिसे महारावल अखेसिंह द्वारा निर्मित किया गया था। वही इस दुर्ग के दूसरे दुर्ग का निर्माण रावल भीम द्वारा किया गया था।

दुश्मनो के आक्रमणों से बचने के लिए राव जैसल जी के साथ साथ उनके उत्तराधिकारिओ ने समय समय पर इनमे परिवर्तन करते रहे जिसके इसके द्वार के पास प्रवेश करने के लिए सिमित जगह बची।

Cradit : Heritage, Craft & Community Division INTACH / YouTube

चूँकि सिमित जगह होने पर अधिक मात्रा में सैनिकों का प्रवेश मुश्किल था।

इसे पढ़ें – जानिए जलमहल का इतिहास और उसकी वास्तुकला

4. जैसलमेर किले के खुलने का समय [Jaisalmer fort opening time]

जैसलमेर का किला सप्ताहभर पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

दिनसमयखुला / बंद
सोमवार 6 – 5 खुला
मंगलवार 6 – 5 खुला
बुधवार 6 – 5 खुला
बृहस्पतिवार 6 – 5 खुला
शुक्रवार 6 – 5 खुला
शनिवार 6 – 5 खुला
रविवार 6 – 5 खुला

5. जैसलमेर किले के कुछ तथ्य [Jaisalmer fort facts]

  • यह किला राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में स्थित जैसलमेर जिले में है.
  • इसका निर्माण भाटी वंश के प्रतापी शासक राव जैसल द्वारा किया गया था.
  • यह किला तीन मंजिला है जिसके प्रत्येक मंजिल पर आपको भव्य महल देखने को मिलेंगे
  • इस किले के अंदर पानी के निकासी के लिए एक मजबूत वाटर सीवेज सिस्टम लगया गया था जिसे घुट नाली के नाम से भी जानते है.
  • इस किले की खूबसूरती और भव्यता तथा इसकी इतिहास में उपस्थिति को देखते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल की सांस्कृतिक सूचि में रखा है.

6. जैसलमेर में स्थित अन्य पर्यटन स्थल [Tourist place in Jaisalmer fort]

जैसलमेर के कुछ पर्यटन स्थल इस प्रकार है-

  1. जैसलमेर किला
  2. गढ़ीसर झील
  3. कोठरी पटवा हवेली
  4. नातमल की हवेली
  5. सलाम सिंह की हवेली
  6. व्यास छतरी
  7. द थार हेरिटेज म्युसियम
  8. तजिआ टावर
  9. मोहनगढ़ का किला
  10. सायरा किला

6.1 मोहनगढ़ का किला [Mohangarh fort jaisalmer]

मोहनगढ़ का किला भी जैसलमेर शहर में स्थित है। यह किला वर्ष 1944 में जैसलमेर के महामहिम महारावल जवाहिर सिंह जी द्वारा पूरा किया गया भारत का अंतिम निर्मित किला है।

इस किले को उन्होंने अपने छोटे बेटे महाराज हुकम सिंह जी के लिए बनवाया था।

निर्माण पूरा होने पर शाही परिवार समय-समय पर इस किले में आकर तत्कालीन जैसलमेर राज्य में प्रशासन, राजस्व और सुरक्षा की निगरानी के लिए आया करता था।

इसी किले में कई बॉलीवुड की फिल्मे जैसे आमिर खान की सरफ़रोश, टशन और मार्सेल [ Tollywood ] शूट हुयी है।

इस किले के बारे में मैं जल्द ही एक नए आर्टिकल के साथ आऊंगा क्यूंकि भारत का अंतिम किला होने की वजह से इसके बारे में जानना तो बनता है।

इस किले के बारे में कहा जाता है की यह भारत का अंतिम किला था जिसके बाद भारत में किसी अन्य किले का निर्माण नहीं हुआ।

6.2 सायरा किला [Saira fort jaisalmer]

सायरा किला जयपुर हाईवे के पास में स्थित एक होटल है। इस होटल के पास ही में स्थित है जैसलमेर का किला। सायरा फोर्ट सरोवर पोर्टिको जैसलमेर के सबसे अच्छे होटलों में से एक है।

यह होटल जैसलमेर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2.2 किलोमीटर और जैसलमेर हवाई अड्डे से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर है।

इस होटल में कुल 53 कमरे और 6 भव्य सुइट हैं जिनका आनंद आप ले सकते है। इसके आलावा मैंने कुछ websites से होटलों की list निकल है आप उन्हें चेक कर सकते है।

7. नजदीकी होटल [Hotels in jaisalmer fort]

जैसलमेर किले का आस पास बहुत सारे होटल्स है जहाँ पर आप अपने बजट के हिसाब से ठहर सकते है। आप इन होटल्स की रेटिंग्स भी चेक कर सकते है। इसके लिए मैं Bookings.com को धन्यवाद देना चाहूंगा।

होटल का नामरेटिंगअनुमानित कीमतहोटल से किले की दुरी
Desert Haveli Guest House9.32000100 m
Hotel Garh Jaisal Haveli 9.42000200 m
Mud Mirror Guest House9.4600100 m
Diamond Guest House 9.4500100 m
Hotel Victoria 9.4 1500 100 m

8. कितना जानते है जैसलमेर शहर के बारे में [all about Jaisalmer city]

  • जैसलमेर शहर को यदुवंशी भाटी राजपूत महारावल जैसल द्वारा 1156 में बसाया गया था.
  • राजस्थान का यह शहर पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है
  • जैसलमेर के किले को सोनार किले के नाम से भी जाना जाता है.
  • इस किले में जैन मंदिरों के तहखाने में जिनभद्र सूरी ज्ञान भंडार बना हुआ है.
  • जैसलमेर के पोखरण के पास ही में लाल पत्थरों से निर्मित एक सुन्दर किला है जिसका निर्माण राव मालदेव जी ने वर्ष १५५० में करवाया था.

8. जैसलमेर किले की लोकेशन [Jaisalmer fort location]

9. सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा जैसलमेर किले के बारे में कुछ सवाल पूछे गए है। जिनमे से कुछ को हमने इस आर्टिकल में सबमिट किया है। उम्मीद है हमारे द्वारा दिए गए जवाबों से आप सभी संतुष्ट हो पाएंगे।

अगर फिर भी आपके मन में इस जगह से लेकर कोई भी क्वेरी हो तो कमेंट में जरूर बताएं।

1.क्या covid के दौरान हम जैसलमेर के किले को दखने के लिए आ सटके है ?

हां बिलकुल आ सकते है लेकिन covid के प्रोटोकॉल को जरूर फॉलो करें ताकि आप सुरक्षित यात्रा कर पाएं

2. यह किला कब खुलता है ?

यह किला वर्ष भर खुला रहता है आप कभी भी यहां पर घूमने आ सकते है लेकिन यदि आप सर्दियों के मौसम में आएंगे तो आपको एक अलग ही अनुभव और रोमांच प्राप्त होगा।

3. जैसलमेर के किले का निर्माण किसने करवाया था ?

इस किले का निर्माण भाटी वंश के प्रतापी शासक राव जैसल द्वारा वर्ष 1156 में करवाया गया था।

बाद में इस दुर्ग कुछ अन्य महलो और किलो को अंतिम रूप से शालिवाहन जी द्वारा वर्ष 1187 में जोड़ा गया था।

4. ऊंट और जीप की सवारी के लिए कितना किराया लगता है ?

ऊंट और जीप दोनों की सवारी के लिए आपको लगभग 500 रूपये खर्चने पड़ेंगे।

5. दिव्यांगजनों के लिए कोई सुविधा है ?

जी हाँ दिव्यांगजनों के लिए इस किले के प्रवेश द्वार को समतल बनाया गया है ताकि इस जगह पर दिव्यंग्जन आ सकें और हाँ किले तक आपको ऑटो खुद ले कर चला आएगा।

6. क्या हम जैसलमेर किले की तस्वीरें ले सकते है ?

जी जरूर आप किले की तस्वीरें ले सकते है बशर्ते आपको इसके लिए टिकट लेना पड़ेगा।

7. किले के द्वार कब खुलते और बंद होते है

जैसलमेर किले के द्वार सुबह 9.30 बजे खुलता है और शाम को 6.30 बजे इसके द्वार बंद कर दिए जाते है।

8. जैसलमेर का किला किस पहाड़ी पर स्थित है ?

यह किला मेरु पहाड़ी पर स्थित है।

9. जैसलमेर के किले को किस वर्ष विश्व धरोहर की सूचि में रखा गया था ?

वर्ष 2013 में यूनेस्को द्वारा राजस्थान के छह किलों को ( जिनमे चित्तूर किला, कुम्बलगढ़ किला, रणथम्भौर किला, गागरौन किला, आमेर का किला और जैसलमेर का किला ) विश्व विरासत की सूचि में रखा गया था।

10. पाकिस्तान के सीमा से यह कितने किलोमीटर की दुरी पर स्थित है ?

जैसलमेर का किला पाकिस्तान की सीमा से लगभग 150 किमी की दुरी पर स्थित है।

10. जैसलमेर किले की फोटो [Jaisalmer fort image]

11. निष्कर्ष [conclusion]

जैसलमेर का किला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृस्टि से महत्वपूर्ण है। राजस्थान के इस जिले में पानी की बड़ी कठिनाई रहती थी।

पानी की इस समस्या से निजाद पाने के लिए भाटी राजवंशों ने खासकर राव जैसल ने जैसलमेर, घड़सी ने घड़सीसर और जैतसी जी द्वारा जैतबंध नामक कृत्रिम झीलों के निर्माण द्वारा राजस्थान की प्यासी भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद की।

इस किले के जरिये उन्होंने अपने ना सिर्फ अपने राज्य का बचाव किया वही अपने राज्य को खुशहाल भी रखा।

जब मराठा राजाओं ने अपना कहर लगभग पुरे भारत पर बरपा रखा था तब जैसलमेर ही वह राज्य था जिसने अपनी पहचान को बचा कर रखा।

इसका प्रमुख कारण था राजस्थान की जलवायु और परिवेश। यानी चारों तरफ बालू का अम्बार। तो उम्मीद करता हु दोस्तों आप सभी को यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यदि इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी प्रश्न हो या सूचनाओं की गलत जानकारी हो तो हमें जरूर कमेंट में बताएं।

हम आपके द्वारा दिये गये जानकारी के जरिये इस आर्टिकल को अपडेट भी करते रहेंगे।

धन्यवाद।

Leave a Comment