Covid-19 : भारत सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन्स

कोरोना कोरोना और कोरोना, ये एक ऐसा जी का जंजाल बने हुए है की जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ष 2019 के दिसंबर महीने से चीन से शुरुआत होने के बाद जल्द ही पूरी दुनिया को इसने अपने कब्जे में ले लिया।

कई देशो की इसने तो आर्थिक स्थति इतनी बिगड़ दी के वे देश आज भारी कर्ज में दुबे पड़े है। इन प्रमुख देशो में लेबनॉन और श्रीलंका जैसे देश शामिल है। दुनिया में जितने भी देश पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर निर्भर है वे सभी देश इस कोरोना के कारण काफी ज्यादा आर्थिक रूप से प्रभावित हुए है।

दोस्तों हाल के दिनों में चीन से एक बार फिर COVID-19 के लगातार Cases आने पर एक बार फिर से पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इस स्थिति से निपटने के लिए दुनियाभर के देश अपने अपने यहाँ पर ट्रेवल को आंशिक रूप से बंद करने एवं कुछ जरुरी निर्देशों के साथ ट्रेवल करने के लिए गाइडलाइन्स जारी किये है।

Covid-19 : भारत सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन्स

24 दिसंबर 2022 को भारत सरकार द्वारा भी ऐसा ही एक कोरोना गाइडलाइन्स जारी किया गया है। यदि आप भी विदेशो या फिर घरेलु उड़ानों को भरना चाहते है या फिर ट्रेवल करना चाहते है तो आपको भारत सरकार द्वारा जारी किये गए इन गाइडलाइन्स को मानना होगा। ये गाइडलाइन्स इस प्रकार है :

  • अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लगभग 2 प्रतिशत यात्रियों पर ही covid-19 का टेस्ट होगा। यह प्रतिशत भविष्य में कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए बढ़ाया भी जा सकता है।
  • यह कार्य प्रमुख एयरलाइन्स ही करेंगी। इनमे उन यात्रियों को बखूबी ध्यान दिया जायेगा जो मुख्यता कई देशो से लगातार ट्रेवल के जरिये अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भर रहे है।
  • सबसे जरुरी बात यह है की इन रैंडम कोरोना टेस्ट में यदि कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर उसके covid-19 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा और साथ ही इसके Origin यानी उद्भव स्थल को भी चिन्हित किया जायेगा।
  • फ़िलहाल के लिए इस रैंडम कोरोना टेस्ट में 12 वर्ष से कम की आयु के बच्चो को बहार रखा गया है।
  • जैसा की पिछले बार covid-19 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया था उसकी प्रकार इस बार भी covid-19 पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन की प्रक्रिया की जाएगी।
  • किसी भी असामजस्य की स्थिति में एक covid-19 हेल्पलाइन भी जारी की गयी है। आप ज्यादा जानकारी के लिए 1075 पर कॉल कर सकते है।
  • इसके आलावा थर्मल स्क्रीनिंग भी किया जायेगा.
  • इसके आलावा भारत सरकार ने सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु app डाउनलोड करने एवं उसमे दी गयी जानकरी को follow करने को कहा है।

Read this : ब्रिटेन और अमेरिका वीसा के लिए आवश्यक दस्तावेज

1 thought on “Covid-19 : भारत सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन्स”

  1. Covid-19 कि भारत सरकार द्वारा नई गाइडलाइंस को मैं पालन करूंगा और सम्मान करता हूं भारत सरकार के डॉक्टरों का कि वह हमारा ख्याल रख रहे हैं

    Reply

Leave a Comment