कमल महल का इतिहास और उसकी वास्तुकला | Lotus Temple Hampi
कमल महल कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। हम्पी, प्राचीन काल में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इस महल को चित्रांगिणी महल के नाम से भी जानते है।
जिस प्रकार से मुग़ल साम्राज्य में रानियों के रहने के लिए एक अलग महल का इंतेज़ाम किया गया था जिसे जनानख़ाना के नाम से जानते है, उसी प्रकार से इस महल को भी इसी उद्देश्य के साथ बनाया गया था।