all about Pierce Leslie Bungalow | पियर्स लेस्ली बंगला | Place review in Hindi

1. पियर्स लेस्ली बंगला [Pierce Leslie Bungalow in Hindi]

पियर्स लेस्ली बंगला केरल राज्य के कोच्चि में स्थित है। इस बंगले का काफी पुराण इतिहास है। इसका निर्माण काफी उत्पादक कम्पनी पियर्स लेस्ली एंड कंपनी ने किया था। इस बंगले को बनाने का एकमात्र उद्देश्य था – भारत में अपना प्रशासनिक कार्यालय स्थापित करना।

2. पियर्स लेस्ली बंगला कहाँ पर स्थित है ? [Location of Pierce Leslie Bungalow]

पियर्स लेस्ली बंगला कोच्चि में स्थित है। यह कोच्चि किले के पास में स्थित है। वैसे कोच्चि अपने बंदरगाह के लिए जाना जाता है। कोच्चि शहर को केरल का वाणिज्यिक नगर और पर्यटन स्थल के नाम से पहचाना जाता है।

3. कोच्चि में स्थित पर्यटन स्थल [Some Tourist places in kochi ]

दोस्तों केरल के कोच्चि शहर को वाणिज्यिक नगर के तौर पर जाना जाता है। इस शहर में बहुत सारे पुरानी जगहे है जो आज भी उपस्थित है और तो और इनका महत्व भी जितना पहले था उतना आज भी है।

पर्यटन के लिए कोच्चि में स्थित प्रमुख जगह है-

3.1 पल्लिपुरम का किला

इस किले का निर्माण सन 1503 में पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। इसे षट्कोणीय आकर में बनाया गया है। इस किले की दीवारों को खासकर सैनिकों को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

इसके अंदर एक तहखाना है जिसे लेकर लोगों की मान्यता है की यह तहखाना चेरामन मस्जिद में जाता है।

3.2 दरबार हाल

यह हाल लगभग 100 साल पुराण है। इस सभागार का निर्माण सम्मेलनों और मंत्रियों की बैठक बुलाने और विचार विमर्श में होता था।

सन1991 में इस सभागार की पहली मंजिल को कला प्रदर्शनी के लिए केरल की ललित कला अकादमी को दिया गया था।

3.3 केरल का इतिहास संग्रहालय

यह कोच्चि शहर के एडापल्ली में स्थित है। इस संग्रहालय में केरल के इतिहास के उन तमाम चरण और विकास की बातें बताई गयी है जिनसे आज यह केरल दिखाई देता है।

इस संग्रहालय में मशहूर चित्रकारों की पेंटिंग्स रखी गयी है।

3.4 बिशप हाउस

यह हॉउस कोच्चि शहर में स्थित है। यह कोच्चि फोर्ट के नजदीक स्थित एक पहाड़ी पर स्थित है। सन1506 में ऐसे पुर्तगाली गवर्नर के आवास के रूप में बनाया गया था

3.5 केरल ललित कला अकादमी

केरल ललित अकादमी की स्थापना सन1962 में की गयी थी। इसे केरल राज्य में कला के प्रति जागरूकता और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।

इस अकादमी के जरिये केरल राज्य के सभी वर्गों के कलाकारों को आमंत्रित करता है और उनके अंदर छुपे टैलेंट को बाहर सभी के सामने लेन का सफल प्रयास करता है।

4. निष्कर्ष [Conclusion]

दोस्तों कोच्चि शहर बहुत खूबसूरत है। यह एक प्राचीन नगर भी है। कोच्चि स्थित इस बंगले में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स वस्तुए इत्यादि रखे हुए है।

उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि मेरे द्वारा दी गयी जानकारी में कोई भी त्रुटि हो तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम आपके द्वारा दी गयी जानकारी को फिर से लोगों के सामने प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है और आपको लगता है की यह article  helpful  है तो इसे अपने social media में जरूर share कीजियेगा।धन्यवाद।

Leave a Comment